Dharma Sangrah

5 करोड़ से ज्यादा वोटर चुनेंगे सरकार, इंदौर -5 सबसे ज्यादा वोटरों वाली विधानसभा सीट

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (23:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ से अधिक वोटर नई सरकार का चुनाव करेंगे। चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने जो अंतिम मतदाता सूची जारी की है, उसमें 5 करोड़ 3 लाख 94 हजार 86 वोटरों के नाम हैं। 
 
 
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही एल कांता राव ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुआ बताया कि कुल वोटरों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 63 लाख 14 हजार 957 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार 719 है। वहीं थर्ड जेंडर में 1410 मतदाता वोटर लिस्ट में पंजीकृत है। अप्रवासी भारतीय मतदाता की संख्या 6 है। 
 
अगर वोटरों के हिसाब से प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा की बात करें तो इंदौर जिले की विधानसभा सीट इंदौर- 5 में 3 लाख 67 हजार 979 वोटर पंजीकृत है। वहीं अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा सीट में एक लाख 49 हजार 589 मतदाता पंजीकृत है। भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर थर्ड जेंडर के सबसे अधिक 94 वोटर पंजीकृत हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

सभी देखें

नवीनतम

जंग का आगाज, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके, इजराइल में इमरजेंसी, अमेरिका ने कमर कसी

बोलिविया में नोटों से भरा हरक्यूलिस विमान सड़क पर क्रैश, 20 की मौत, पैसे बटोरने उमड़ी भीड़

होली पर थमेंगे मध्यप्रदेश में 30 हजार बसों के पहिए!, 2 मार्च से बस ऑपरेटर्स जाएंगे हड़ताल पर

सावधान! सिम बाइंडिंग के नए नियम से क्या अब नहीं चलेंगे WhatsApp-Telegram? सरकार का बड़ा अपडेट

अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट, 25 हजार करोड़ के MSC बैंक घोटाले में राहत

अगला लेख