Hanuman Chalisa

सनसनीखेज, मध्यप्रदेश में चुनाव से 500 करोड़ के हवाला कारोबार का पर्दाफाश

Webdunia
बुधवार, 14 नवंबर 2018 (15:13 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले आयकर विभाग द्वारा बरती जा रही कड़ाई के चलते जबलपुर शहर में संचालित बड़े हवाला कारोबार का खुलासा हुआ है।
 
आयकर विभाग ने दो व्यापारियों के ठिकानों में दबिश दी, जिसके बाद आयकर टीम को व्यापारियों के पास से 60 लाख रुपए नकद तथा पांच सौ करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का लेखा-जोखा मिला है।
 
विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमती थानांतर्गत क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवक 15 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया था। युवक अतुल खत्री नामक व्यापारी के पास कार्य करता था, जिसे दो दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आयकर विभाग की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद हवाला कारोबार के संबंध में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
 
इसी क्रम में आयकर विभाग की टीम ने एक खिलौना व्यापारी तथा एक फ्लोर मिल संचालक के ठिकानों में दबिश दी। टीम को दबिश के दौरान 60 लाख रूपये नगद सहित 5 सौ करोड़ रुपए के हवाला कारोबार संबंधित दस्तावेज मिले हैं। अब इनके आधार पर आयकर विभाग आगे की रणनीति निर्धारित कर रहा है।
 
जांच के दौरान यह भी पता चला है कि कुछ महीने पहले इसी खिलौना व्यापारी की दुकान में काम करने वाला राहुल नामक युवक सतना के व्यापारी से बड़ी रकम लेकर वापस ट्रेन से घर लौट रहा था। कटनी से जबलपुर आने के लिए ट्रेन में सवार हुए दो पुलिसकर्मियों ने युवक के पास रखे रुपयों में से दो लाख रुपए लूट लिए। 
 
जबलपुर पहुंचने पर युवक ने जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। ये दोनों पुलिसकर्मी कटनी में पदस्थ थे। जीआरपी पुलिस उन तक पहुंच गई, लेकिन बाद में पीड़ित युवक ने कटनी पुलिस अधीक्षक के सामने दोनों पुलिसकर्मियों को पहचानने से ही इंकार कर दिया था। ये मामला अब भी लंबित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

रीवा में जैन साध्वी की मौत पर इंदौर से लेकर भोपाल तक आक्रोश, तपती धूप में ज्ञापन देने पहुंचे हजारों लोग

अगला लेख