Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में 1545 खराब VVPAT मशीनें बदली गईं

Webdunia
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (16:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्य में 3 बजे तक 50 फीसदी मतदान होने की खबर है। शिकायत के बाद 1500 से ज्यादा खराब मशीनें बदली गईं।
 
मध्यप्रदेश के निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि राज्य 3 बजे तक 50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर 5 बजे तक वोटिंग होगी, लेकिन जो लोग 5 बजे तक मतदान केन्द्र में दाखिल हो जाएंगे, उन्हें निर्धारित समय के बाद भी वोट डालने की पात्रता रहेगी। 
 
राव ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 1545 वीवीपैट बदले गए, 383 कंट्रोल यूनिट और 563 वैलेट पेपर बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक हिंसा की कोई खबर नहीं है। भिंड की फायरिंग के संबंध में उन्होंने कहा कि इसका मतदान से कोई लेना-देना नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान इंदौर, गुना और धार में एक-एक कर्मचारी की मौत हुई है।  मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

अगला लेख