Dharma Sangrah

मोदी और शाह 25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (19:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में 'भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे।
 
 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राज्यस्तरीय इस आयोजन के लिए यहां जंबूरी मैदान में व्यापक और भव्य स्तर पर तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन में लाखों कार्यकर्ताओं के आने की संभावना के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। विशाल और भव्य मंच के अलावा लाखों कार्यकर्ताओं के बैठने आदि के लिए कई आधुनिक पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं।
 
आयोजन स्थल का अवलोकन करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से पार्टी का है और इसकी तैयारियां पार्टी स्तर पर ही की जा रही है। लगभग 5,000 कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों के आयोजन में शामिल होने के लिए आने-जाने के दौरान आम नागरिकों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है। इसके बाद भी यदि किसी नागरिक को दिक्कत होगी, तो पार्टी इसके लिए क्षमाप्रार्थी है।
 
राज्य में नवंबर-दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्र तथा प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

आखिरी 45 मिनट में 5 बार शिक्षक के पास मांगी मदद, 18 महीने से ज्यादा समय तक किया परेशान

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

अदालत कक्ष से आखिरी बार निकल रहा हूं, मगर पूरी संतुष्टि के साथ

stock market : 2 दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक 400 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 124 अंक टूटा

अगला लेख