Publish Date: Thu, 04 Oct 2018 (20:55 IST)
Updated Date: Thu, 04 Oct 2018 (20:59 IST)
भोपाल। चुनाव करीब आते ही नेताओं को घेरने के लिए के लिए कई तरह के सियासी दांव पेंच अपनाए जाते हैं। कुछ इसी तरह का मामला भोपाल की उत्तर विधानसभा में देखने को मिला है। यहां कांग्रेस विधायक आरिफ अकील को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई गई है।
उत्तर भोपाल रहवासी संघ की ओर से पुलिस को सौंपी एक शिकायत में कहा गया है कि क्षेत्र के विधायक आरिफ अकील पिछले कई दिनों से लापता है। इससे क्षेत्र के विकास का काम रूक गया है। इसके साथ ही पूरा इलाका अतिक्रमण की चपेट में आ गया है।
पुलिस से की गई शिकायत में संघ ने मांग की है कि जल्द से जल्द विधायक को खोजे जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। पुलिस से की गई शिकायत में उत्तर भोपाल रहवासी संघ के संरक्षक दुर्गेश केसवानी ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो काफी दिनों से क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहे है। इससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में अव्यवस्था का माहौल है।
About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें