Festival Posters

'मेड इन' के वादे पर शिवराज का तंज, पहले 'मेड इन' अमेठी तो बना लें

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (22:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में युवा वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हर सभा में बेरोजगार युवाओं से इन दिनों वादा कर रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार में आने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर के विकसित किए जाएंगे। इसके लिए राहुल जहां सभा करते हैं, वहां पर 'मेड इन' (स्थान) बनाने का वादा करते हैं।
 
 
जैसे राहुल ने भोपाल की सभा में 'मेड इन भोपाल', चित्रकूट की सभा में 'मेड इन चित्रकूट' का वादा किया। राहुल ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोगों के हाथों में जो मोबाइल हो उस पर 'मेड इन चाइना' न लिखा हो। अब राहुल के इस वादे को लेकर जमकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल के 'मेड इन' के वादे पर निशाना साधा है।
 
रायसेन के बरेली में राहुल गांधी के 'मेड इन' के वादे पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो 70 साल में 'मेड इन अमेठी' न बना सके, वो अब मध्यप्रदेश आकर 'मेड इन' की बातें करते हैं। उन्होंने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमेठी लंबे समय तक नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं का चुनाव क्षेत्र रहा, लेकिन कांग्रेस के नेता औद्योगिक दृष्टि से अमेठी का इतना विकास नहीं कर सके कि किसी उत्पाद पर 'मेड इन अमेठी' का ठप्पा लग सके। उस कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश आकर कभी 'मेड इन भोपाल', 'मेड इन चित्रकूट', 'मेड इन मंदसौर' की बातें कर रहे हैं।
 
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने राहुल के किसानों से किए कर्जमाफी और खुद को किसान हितैषी बताने पर तंज कसते हुए कहा कि जो खेती-किसानी नहीं जानते, जिसने कभी खेत और खेत की पगडंडी तक नहीं देखी, जिसे ये ही नहीं पता कि मूली जमीन के ऊपर उगती है या अंदर, वो आज किस मुंह से किसानों की बातें कर रहे हैं?
 
धूनी न रमाकर बैठ जाएं राहुल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल के चित्रकूट पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी चुनाव के समय आजकल कभी शिवभक्त बन जाते हैं, तो कभी रामभक्त। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि राहुल गांधी धूनी रमाकर बैठ जाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है इजराइल

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

अगला लेख