Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : 'सॉफ्ट हिन्दुत्व' के साथ ही 'भक्ति मार्ग' पर राहुल गांधी की राजनीतिक यात्रा, उमा घाट पर किया नर्मदा पूजन

Webdunia
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (19:41 IST)
जबलपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की पवित्र नदी नर्मदा की पूजा-अर्चना करने के बाद यहां अपना 8 किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर विमान से पहुंचने के बाद राहुल हेलीकॉप्टर से नर्मदा नदी के तट स्थित 'उमा घाट' गए और वहां पर 'जय नर्मदे' के नारों के बीच मां नर्मदा की आरती की।
 
 
'उमा घाट' का नाम केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम पर रखा गया है। पूजा करने के बाद राहुल ने वहां मौजूद एक लड़की को उपहार दिया जबकि उनके साथ चल रहे एक व्यक्ति ने उस लड़की को सम्मानस्वरूप एक लिफाफा दिया। नर्मदा को पवित्र नदी माना जाता है और लाखों भक्त इसकी परिक्रमा करते हैं।
 
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ कुछ महीने पहले इस नदी की परिक्रमा कर चुके हैं। इसके बाद राहुल ने अब्दुल हमीद चौक से रोड शो शुरू किया। 8 किलोमीटर लंबा रोड शो मार्ग पूरी तरह बैनर-पोस्टरों से पटा हुआ है। स्वागत से लिए 100 से अधिक मंच लगाए गए हैं। उनका रोड शो 3 विधानसभा क्षेत्रों- जबलपुर पश्चिम, जबलपुर उत्तर-मध्य एवं जबलपुर पूर्व (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) को कवर करेगा। इनमें से वर्तमान में 2 सीटें भाजपा एवं 1 कांग्रेस के पास है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष का रोड शो शाम को जबलपुर के मुस्लिम बहुल इलाके रद्दी चौक पर लोगों को संबोधन के बाद खत्म होगा। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसलिए राहुल की राजनीतिक यात्रा इस समय 'सॉफ्ट हिन्दुत्व' के साथ-साथ 'भक्ति मार्ग' पर चल रही है। पार्टी ने यहां रोड शो मार्ग पर लगे पोस्टरों में उन्हें 'नर्मदा भक्त' के रूप में दिखाया है।
 
 इससे पहले जब राहुल ने 17 सितंबर को भोपाल से रैली की थी, तब कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटकर आए राहुल पोस्टरों में 'शिवभक्त' के रूप में नजर आए थे। इसके बाद जब वे 27-28 सितंबर को रीवा एवं सतना जिलों में चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के लिए चित्रकूट पहुंचे तो वहां उनका 'रामभक्त' का पोस्टर सामने आया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख