Hanuman Chalisa

टिकट कटने से नाराज भाजपा विधायक ने लगाया सनसनीखेज आरोप, बोले डेढ़ करोड़ में खरीदा टिकट

विशेष प्रतिनिधि
रतलाम। मध्यप्रदेश भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद अब नेताओं के बगावती तेवर दिखने लगे हैं। भाजपा में सबसे अधिक असंतोष रतलाम में देखने को मिल रहा है। इस बीच रतलाम ग्रामीण से वर्तमान विधायक मथुरालाल डामर ने टिकट कटने के बाद डेढ़ करोड़ में टिकट बिकने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।


भाजपा ने इस बार रतलाम ग्रामीण से दिलीप मकवाना को उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद जब दिलीप मकवाना वर्तमान विधायक मथुरालाल डामर से मिलने पहुंचे थे तो मथुरालाल डामर दिलीप मकवाना पर भड़क उठे।

मथुरालाल ने दिलीप मकवाना को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि तुमने डेढ़ करोड़ देकर टिकट खरीदा। इसके साथ ही मथुरालाल डामर ने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
 
रतलाम ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार दिलीप मकवाना एक व्यवसायी हैं। ऐसे में डेढ़ करोड़ में टिकट बिकने का बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में कहीं न कहीं कार्यकर्ता भी अब सवाल उठाने लगे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

बिना सात फेरे के कैसा विवाह? गुजरात हाईकोर्ट ने शून्य घोषित की शादी, मैरिज सर्टिफिकेट को किया खारिज

अगला लेख