Hanuman Chalisa

कांग्रेस में टिकट वितरण से असंतुष्ट संजय शुक्ला ने की बगावत

Webdunia
गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (15:06 IST)
इंदौर। कांग्रेस की चौथी लिस्ट आते ही पार्टी में एक बार फिर से बगावत के सुर फूट पड़े हैं। जिसके बाद इंदौर की विधानसभा-1 से दावेदार कमलेश खंडेलवाल और संजय शुक्ला ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इस सीट से सुदर्शन गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है।
 
 
दरअसल, इंदौर की विधानसभा 1 से प्रीती गोलू अग्निहोत्री का नाम पार्टी ने तय किया, जिसके बाद से दूसरे दावेदार कमलेश खंडेलवाल और संजय शुक्ला बगावत पर उतर आए। विधानसभा एक से दावेदार कमलेश खंडेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। वहीं, दीपक बावरिया पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए संजय शुक्ला ने पत्नी को विधानसभा एक से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ाने की बात कही है।
 
 
उधर खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें दावेदारी वापस लेने के लिए 10 करोड़ का ऑफर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि मैं राजनीति में सेवा के लिए आया हूं, समझौते के लिए नहीं। मैं भी चुनाव लड़ूंगा, क्षेत्रीय दलों के सम्पर्क में हूं।
 
 
गौरतलब है कि विधानसभा-1 में टिकट को लेकर संजय शुक्ला, कमलेश खंडेलवाल और गोलू अग्निहोत्री दौड़ में थे। इस सीट को लेकर कांग्रेस नेताओं में आम सहमति भी नहीं बन पा रही थी। क्योंकि दिग्विजय सिंह की पसंद खंडेलवाल थे, वहीं सुरेश पचौरी शुक्ला को टिकट दिलवाना चाहते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक बावरिया गोलू अग्निहोत्री को टिकट देने के पक्ष में थे। आखिरकार महिला होने के नाते गोलू अग्निहोत्री को टिकट मिला। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख