Hanuman Chalisa

आचार संहिता के बीच शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कांग्रेस ने बताया फेयरवेल पार्टी

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (00:53 IST)
भोपाल। शिवराज कैबिनेट की बुधवार को होने वाली बैठक को लेकर सूबे की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने आचार संहिता के बीच हो रही शिवराज कैबिनेट की बैठक को लेकर सवाल उठाते हुए इसे मंत्रियों की फेयरवेल पार्टी करार दिया है। वहीं बुधवार सुबह मंत्रालय में होने वाली बैठक के लिए कैबिनेट मंत्री भोपाल पहुंच चुके हैं।
 
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कैबिनेट की प्रास्तवित बैठक को लेकर शिकायत की। कांग्रेस का आरोप है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं। जो आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन है।
 
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर शिवराज कैबिनेट की बुधवार को होने वाली बैठक और  ईवीएम की सुरक्षा में आ रही गड़बड़ियों का शिकायत की।
 
कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 दिसंबर को बुलाई गई केबिनेट की बैठक आचार संहिता का उल्लंघन है और  इसको लेकर चुनाव आयोग से अनुमति भी नहीं ली गई है।
 
वहीं कांग्रेस की शिकायत के बाद सरकार ने कैबिनेट की बैठक की सूचना आयोग को देने के साथ ये भी साफ किया कि बैठक में कोई भी नीतिगत फैसला नहीं लिया जाएगा। ऐसे में शिवराज कैबिनेट की बैठक ऐसे समय होने जा रही है। जब प्रदेश में वोटों की गिनती में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

आकांक्षा योजना में भ्रष्टाचार एवं आदिवासी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में धरना

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

अगला लेख