Hanuman Chalisa

मैं घोषणा तो राहुल फन मशीन, देश को मनोरंजन, राजनीति को तमाशा समझते हैं राहुल : शिवराज

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (17:09 IST)
भोपाल। भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला।  मुख्यमंत्री शिवराज ने राहुल गांधी को खुद को घोषणा मशीन बताने पर करारा पलटवार करते हुए राहुल गांधी  को फन मशीन बता डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने शिवराज ने राहुल गांधी पर हमला  बोलते हुए कहा कि राहुल बाबा देश को मनोरंजन और राजनीति को तमाशा समझते हैं।
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि  राहुल बाबा पिछले दिनों भोपाल आए थे तो कांग्रेस केवल सड़क पर ही सीमित दिखाई दी थी। इसके साथ ही  सीएम शिवराज ने संसद में राहुल गांधी के आंख मारने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा, वो सोचते थे कि  अब राहुल बाबा परिपक्व हो गए हैं, लेकिन भोपाल में वैसे ही हरकत कर बाबा ने ये साबित कर दिया कि वे  वैसे ही हैं।
 
राहुल की शिवभक्ति पर साधा निशाना : महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल को शिवभक्त  बताने पर भी निशाना साधा। शिवराज ने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि शिवभक्ति  के फोटो तो खूब  दिखाए जाते हैं, लेकिन राहुल बाबा हर दो महीने पर विदेश जाते हैं। उसके फोटो क्यों नहीं दिखाए या वायरल  किए जाते हैं।
 
कमर के नीचे वार करती है कांग्रेस : कार्यकर्ता महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तगड़ा  हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति में कमर के नीचे वार करती है। शिवराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि  कभी कांग्रेसी मुझे नालायक, कभी वेश्या, कभी मदारी, कभी डायर कहते हैं, लेकिन हर बार कांग्रेसियों को मुंह  की खानी पड़ती है। वहीं गुटबाजी को लेकर भी शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि  कांग्रेस में हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख