Hanuman Chalisa

शिवराज के रथ पर पथराव भाजपा की साजिश : अजय सिंह

Webdunia
सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (22:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीधी जिले में हुए पथराव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के निशाने पर आए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह भाजपा की साजिश है।
 
 
सिंह ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए। यह साजिशन उन्हें बदनाम करने और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फंसाने की कोशिश है। उन्होंने पथराव की घटना पर कई सवाल उठाते हुए मांग की है कि पुलिस महानिदेशक को चाहिए कि वे सबसे पहले गुप्तचर एजेंसियों और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करवाएं जिसके रहते यह चूक हुई। रथ में लगे उच्च क्षमता के कैमरे के फुटेज सार्वजनिक किए जाएं।
सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी पीठ के पीछे वार नहीं किया है। वे लोकतांत्रिक तरीके से दो बार प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए और मुख्यमंत्री पीठ दिखाकर भाग गए। हत्या की साजिश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के आरोप पर सिंह ने उन्हीं पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पहले उनको इस्तीफा देना चाहिए। उनकी गुप्तचर फेल है। उनकी पुलिस मुख्यमंत्री की भी रक्षा नहीं कर पा रही है, तो क्या उन्हें पद बने रहना चाहिए?
 
सिंह ने कहा कि चुरहट में राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खराब है। इस सड़क के निर्माण को लेकर पिछले डेढ़ साल से आंदोलन चल रहा है। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए सड़क ठीक की गई जिसका रहवासियों ने विरोध किया। चौहान पर सीधी जिले के पटपरा गांव में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार देर रात पथराव किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

इंदौर के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप में खुल सकते हैं बड़े नेताओं के राज? दिल्‍ली इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी खोली जांच की फाइल

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

अगला लेख