Festival Posters

सपाक्स ने भोपाल में भरी हुंकार, मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Webdunia
रविवार, 30 सितम्बर 2018 (17:14 IST)
भोपाल। आरक्षण व्यवस्था और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का विरोध कर रहे सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण समाज (सपाक्स) के संरक्षण हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि आगामी दो अक्टूबर को सपाक्स पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा हो जाएगी और पार्टी सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
 
त्रिवेदी ने यहां सपाक्स की ओर से आयोजित क्रांति रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि संगठन की विचारधारा के लोग विधानसभाओं और लोकसभा में पहुंचे, इसलिए सपाक्स ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आगामी दो अक्टूबर को घोषणा की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांग आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और अनसूचित जनजाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का दुरूपयोग रोकने की है। इसके लिए नियमों में आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए। हम चाहते हैं कि संविधान की भावना के अनुरूप सभी नागरिकों में समानता का भाव हो। हम किसी भी वर्ग, धर्म या जाति के विरोधी नहीं हैं।
 
इस रैली में राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सपाक्स को करणी सेना, परशुराम सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, पिछड़ा वर्ग संगठन और प्रतिभा बचाओ संगठन ने भी समर्थन दिया है। इनके कार्यकर्ता भी आज के कार्यक्रम में दिखाई दिए।  
 
राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर माह में संभावित हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस जमकर तैयारी में जुटे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

LPG, LNG की कमी नहीं, Iran-Israel War के बीच देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

PM मोदी ने की यूक्रेन और ईरान यु़द्ध रोकने की अपील, बोले- सैन्य संघर्ष समाधान नहीं, संवाद ही एकमात्र तरीका

Nagpur में रूह कंपा देने वाली वारदात, पोते ने फेंका रंग तो दादी ने खौलते पानी से नहलाया, CCTV देख दहल जाएगा दिल

RSS की ‘शतक’ फ़िल्म देखने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, सीट नहीं मिली तो नीचे बैठ गए

अगला लेख