Hanuman Chalisa

'हम हैं माई के लाल' के नारे लगाकर सपाक्स का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को होगा पार्टी का ऐलान

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 30 सितम्बर 2018 (17:59 IST)
भोपाल। चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में एक और राजनीतिक दल ने सियासी मैदान में अपनी ताल ठोंक दी है। भोपाल के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड में नए बनने जा रहे राजनीतिक दल सपाक्स ने अपना जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
 
 
शहर के बाहरी इलाके में स्थित कलियासोत ग्राउंड में सुबह से विभिन्न जिलों से आए सपाक्स के कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रशासन ने रैली में शामिल होने के लिए सिर्फ 5,000 लोगों की अनुमति दी थी लेकिन रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रैली में एक ओर युवा वर्ग के कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर सरकार का विरोध कर रहे थे तो दूसरी ओर करणी सेना की महिला कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर सरकार का विरोध कर रही थी।
 
 
सपाक्स की महारैली को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक हीरालाल ने एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन को लेकर सरकार को जमकर घेरा, वहीं एक्ट को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर बरसते हुए ऐलान किया कि पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी 2 अक्टूबर को बाकायदा पार्टी बनाने का ऐलान कर जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी करेगी। इसके साथ ही हीरालाल ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार के हर दमन का कार्यकर्ता डटकर मुकाबला करेंगे।
 
 
'हम हैं माई के लाल' नारों से भरी हुंकार : सपाक्स की महारैली में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से भोपाल का कलियासोत का मैदान दोपहर होते-होते पूरा भर गया है। तेज उमस और गर्मी के बीच कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ 'हम हैं माई के लाल' नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही रैली में आए हुए लोगों ने अपने सिर पर 'जय सपाक्स' और 'हम हैं माई के लाल' स्लोगन लिखी हुई टोपी पहन रखी हुई थी।
 
'वेबदुनिया' प्रतिनिधि ने जब ऐसे कार्यकर्ताओं और लोगों से बात की तो उन्होंने सीधे रिर्जेवशन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान का जिक्र करते हुए चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की बात कही, वहीं रैली में आए लोगों ने एट्रोसिटी एक्ट में हुए संशोधन को लेकर भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात भी कही।
 
 
इसके पहले रविवार सुबह से ही सभा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता रैली के रूप में कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पहुंचे। सभा को करणी सेना समेत कई संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख