ब्रेकअप के तनाव से उबरने के लिए ऐसी अजीब हरकतें करती हैं लड़कियां

नम्रता जायसवाल
जब प्यार में दिल टूटता है तो टूटे दिल को संभालना आसान नहीं होता। ऐसे कम ही लोग होंगे जिनका कभी प्यार में दिल न टूटा हो और ब्रेकअप न हुआ हो। ब्रेकअप होने के बाद लड़के और लड़कियां दोनों अलग-अलग तरीके से उससे उबरने की कोशिश करते हैं। आइए, जानते हैं कि जब लड़कियों का ब्रेकअप हो जाता हैं तो वे किस तरह की अजीब हरकतें करने लगती है।
 
1 ब्रेकअप की तकलीफ से गुजरते हुए कई बार लड़कियां अपने दूसरे दोस्तों के साथ ऐसी कोई बात व बर्ताव कर जाती हैं, जिसके बारें में सोचकर वे खुद ही बाद में असहज महसूस करती हैं।
 
2 कई लड़कियां ब्रेकअप के तनाव में आकर ज्यादा खर्च करने लगती हैं और अक्सर शॉपिंग के लिए जाने लगती है। कई बार वे अपने पूरे महीने की सैलरी उड़ा देती हैं, वहीं कई लड़कियां ज्यादा खाने व ज्यादा समय सोने में बिताने लगती हैं।


3 अपने एक्स-बॉयफ्रेंड का सोशल मीडिया पर, बार-बार प्रोफाइल चेक करती हैं और उसकी लाइफ में क्या चल रहा है जानने की कोशिश करती हैं।
 
4 अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को लंबे-लंबे मेसेज व मेल भेजती हैं और जिसमें उन्हें खरी-खोटी भी सुनाती हैं। वहीं कई बार उसका नंबर ब्लॉक करती हैं फिर अन ब्लॉक करती हैं, ये सिलसिला कई दिनों व महीनों तक चलता रहता है।


5 कई लड़कियां ब्रेकअप के बाद ये जानने की कोशिश करती हैं कि आखिर किस दूसरी लड़की के कारण उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया। वे उस दूसरी लड़की के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करने लगती है।
 
6 ब्रेकअप के बाद अधिकतर लड़कियों का आत्मविश्वास हिल सा जाता है और वो खुद को दूसरी लड़कियों से कम आकने लगती है। साथ ही उन्हें ऐसा लगने लगता हैं कि वे अच्छी नहीं दिख रही, इसलिए वे अकसर इस तरह के सवाल सभी से पूछती रहती है कि वे कैसी लग रही हैं?


7 ब्रेकअप के बाद अधिकतर लड़कियां ऐसा महसूस करती है कि उनके पास बहुत खाली समय है, जिसमें वे अकेला महसूस करती हैं। और इसलिए वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्ट‍िव हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

मंगल ग्रह पर जीवन रहे होने के कई संकेत मिले

महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार

मातृ दिवस पर कविता : जीवन के फूलों में खुशबू का वास है 'मां'

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

अगला लेख