Hanuman Chalisa

‘राजनीतिक गलियारों से लेकर ट्व‍िटर’ तक, कैसे शशि‍ थरूर नेता होकर भी हैं एक अलग ‘शख्‍स‍ियत’

नवीन रांगियाल
एक बार जवाहरलाल नेहरू ने अटल बि‍हारी वाजपेयी के बारे में कहा था कि—एक सही आदमी गलत राजनीतिक दल में हैं

नेहरू का इशारा था कि अटलजी को जनसंघ (अब भाजपा) में नहीं बल्‍कि कांग्रेस में होना था।

कुछ इसी तरह की बात कई लोग वर्तमान में कांग्रेस नेता शशि‍ थरूर के बारे में कहते हैं। थरूर के बारे में लोगों का कहना है कि उन्‍हें कांग्रेस में नहीं, बल्‍कि भाजपा में होना चाहिए था।

दरअसल, पार्टी विचारधारा से अलग नि‍जी दृष्‍ट‍िकोण की वजह से लोग इस तरह का अंदाजा नेताओं के बारे में लगाते रहते हैं, हालांकि शशि‍ थरूर के बारे में यह जो राय बनाते हैं, वो उनके हिन्‍दू दृष्‍ट‍िकोण की वजह से बनाते हैं।

राजनीति, लेखन, तीन शादियां, एक पत्‍नी सुनंदा की संदिग्‍ध मौत, सोशल मीडि‍या पर मीम मटैरियल्‍स से लेकर अंग्रेजीदां और आकर्षक व्‍यक्‍तित्‍व तक शशि‍ थरूर एक अलग ही व्‍यक्‍तित्‍व हैं।

आज 9 मार्च को कांग्रेस सांसद शशि‍ थरूर का जन्‍मदिन है। आइए जानते हैं उनके राजनीतिक और निजी जीवन के बारे में।

डॉ शशि थरूर फि‍लहाल केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। लोकसभा में शशि थरूर की यह दूसरी पारी है। इससे पहले यूपीए सरकार में शशि थरूर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में शशि थरूर ने करीब 3 दशकों तक काम किया। कोफी अन्नान के समय वे अंडर सेक्रेटरी जनरल के पद पर थे। शशि थरूर का जन्म 9 मार्च 1956 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था।

2013 तक शशि थरूर ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोकप्र‍िय या यूं कहें कि फैन फोलोइंग वाले भारतीय नेता रहे हैं। लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे ट्व‍िटर पर हर मुद्दे को लेकर सक्र‍िय रहते हैं। मामला राजनीति‍क हो या कोई सामाजिक मुद्दा थरूर खुलकर अपनी राय रखते हैं।

हालांकि उनका नाम अक्‍सर खूबसूरत महिलाओं के साथ जोडकर सोशल मीडिया में मीम्‍स बनाए जाते हैं। जब भी कोई युवती किसी मौके पर उनके साथ सेल्‍फी लेती हैं या कहीं नजर आती है, कुछ ही पलों में उनकी यह तस्‍वीर सोशल मीडि‍या में अलग-अलग कैप्‍शन के साथ वायरल हो जाती है। हालांकि अपनी अच्‍छी पर्सनालिटी, कम्‍युनिकेशन स्‍क‍िल्‍स और भाषा पर अधिकार की वजह से वे युवा वर्ग की हमेशा पसंद रहे हैं। शशि थरूर की चार भाषाओं पर मजबूत पकड़ है। वे हिंदी और अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच और मलयालम भी अच्छी बोल लेते हैं।

अपनी अंग्रेजी भाषा के नॉलेज की वजह से वे अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। कई बार वे अंग्रेजी में अपनी सेंटेंस कंपोजिशन और शब्‍दों के चयन की वजह से चर्चा में रहते हैं। वे जिन शब्‍दों का इस्‍तेमाल बेहद आसानी से कर लेते हैं, उन्‍हें दूसरा कोई ठीक से उच्‍चारण तक नहीं कर पाता है।

जहां तक उनके निजी जीवन की बात है तो थरूर ने तीन शादियां की थी। दो पत्नियों से उनका पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्‍होंने सुनंदा पुष्कर से शादी की थी। साल 2014 में सुनंदा का संदिग्‍ध स्‍थि‍ति में निधन हो गया था। वे एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। यह मामला मीडि‍या में काफी छाया था। अब भी सुनंदा की मौत के बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका है। शशि थरूर के तीन बेटे हैं ईशान, कनिष्क और शिव।

शशि‍ थरूर एक अच्छे लेखक हैं। वे अब तक कई किताबें लिख चुके हैं। नेहरू के ऊपर उन्‍होंने कई किताबें लिखीं हैं, इसके अलावा 'द ग्रेट इंडि‍यन नॉवेल' उनकी चर्च‍ित किताब है। हाल ही में उनकी ताजा किताब ‘व्‍हाई आई एम हिंदू’ काफी चर्चा में रही। यह किताब तब चर्चा में आई जब देश में हिंदू होने की परिभाषा पर बहस चल रही थी। जब हिंदुत्‍व को लेकर कई तरह की परिभाषाएं राजनीतिक गलियारों में सुनाई आ रही थी। इस किताब में थरूर ने बताया है कि किस तरह से एक आदमी सहज ही हिंदू होता है। उन्‍होंने यह सारी बात समझाने के लिए अपने पिता और अपनी जीवन शैली का हवाला दिया है।

कुल मिलाकर शशि‍ थरूर एक अच्‍छे नेता और विचारक हैं उनके बारे में सोशल मीडि‍या में आने वाले तमाम मीम्‍स और अफवाहों के बावजूद।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं

अगला लेख