Hanuman Chalisa

इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो ऐसी रखें अपनी वेशभूषा, जानें 7 टिप्स

नम्रता जायसवाल
ये तो सभी जानते हैं कि पहला इम्प्रेशन बहुत मायने रखता है, खासकर तब जब आप किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हों। इंटरव्यू के लिए जाते हुए आप अपनी वेशभूषा के साथ कोई एक्सपेरिमेंट न करते हुए किसी तरह का रिस्क नहीं लें तो बेहतर है, क्योंकि आपकी वेशभूषा आपके बारे में अच्छी या बुरी छवि बनाने की ताकत रखती है।
 
 
इससे पहले की साक्षात्कारकर्ता आपके ज्ञान को परखें, आपकी वेशभूषा आपके व्यक्तित्व के बारे में बिना बोले ही बहुत कुछ कह देती है। ऐसे में इंटरव्यू में जाने से पहले आपको ये ध्यान देना चाहिए कि आपका पहनावा वैसा ही हो, जैसी कि छवी आप दिखाना चाहते हैं।

 
आइए, जानते हैं 7 छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण बातें जिन पर यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आप गलत इंप्रेशन बनने के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर हो सकते व सकती हैं।
 
ALSO READ: सही करियर का चुनाव करने के लिए 5 जरूरी सलाह

 
1 जिस क्षेत्र की कंपनी व जिस पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उसी के अनुरूप ड्रेस पहनें।
 
2 यदि कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो फॉर्मल कपड़े ही पहनें। फॉर्मल कपड़े जैसे कि पैंट-शर्ट, ब्लेजर, लेगिंग-कुर्ता आदि।
 
3 जिस कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, अगर वहां वेस्टर्न कल्चर हो, तो लड़कियां फॉर्मल ड्रस में वेस्टर्न फॉर्मल का चयन भी कर सकती हैं।

 
4 अपने कपड़ों के रंग पर भी ध्यान दें, ज्यादा तड़क-भड़क रंग के कपड़ों को इंटरव्यू में पहनने से हमेशा ही बचना चाहिए।

ALSO READ: इंटरव्यू में अटपटे सवालों के होते हैं कई मायने
 
5 साफ-सुथरे हल्के रंग के कपड़े, जिनमें आप कंर्फटेबल फील करें वहीं पहनें, साथ ही फुटवियर में आरामदायन और तेज आवाज न करने वाले फुटवियर पहनें।
 
6 हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें, स्टाइलिश दिखने के चक्कर में ऐसी कोई हेयर स्टाइल न बनाएं जिससे इंटरव्यू में जवाब देने के दौरान आपको किसी भी तरह से आपका असहज लगें या ध्यान भटकें।

 
7 लड़कियां हल्का मेकअप रखें, वहीं लड़के क्लीन शेव रहें। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख