Hanuman Chalisa

हैदराबाद एनकाउंटर : वर्दीधारी सचमुच वर्दी के हकदार हैं

ज्योति जैन
समाचार देख सुनकर इससे ज्यादा प्रसन्नता पहले कभी नहीं हुई..। रुपहले पर्दे पर स्त्री के शीलभंग करने वाले खलनायक को जब हीरो मारता है तो ये नाटक है,जानते हुए भी दिल को सूकून मिलता है..। तो ये तो वास्तविकता थी कि जीती जागती मासूम दिशा को दो बार कत्ल किया गया...। उसके हत्यारों का इनकाउंटर करके जो सजा पुलिस ने दी है वह तारीफे काबिल है..। 
 
वर्दीधारी सचमुच वर्दी के हकदार हैं व असली हीरो भी..।
 
 भले ही कोई ऐसे एनकाउंटर पर ऊंगली उठाए...पर अब लगता है ऐसे हैवानों को त्वरित सजा देने का यही तरीका सही है..। वरना तो केस चलते रहते हैं, और पीड़िता के परिजन भी कितनी ही यंत्रणाओं से गुज़रते हैं..। निश्चित ही ऐसे 5-7 एनकाउंटर लगातार हो जाए तो ऐसे भयावह अपराधों मे कमी आएगी...।
 
और प्लीज़.... कोई मानवाधिकार संगठन तो चुप करके ही बैठें तो ही ठीक रहेगा....वरना उन्हें मानवाधिकार के नाम पर वर्दी की फजीहत करने में देर न लगेगी..। 
 
हम सब जान रहे हैं कि एनकाउंटर का सच क्या होगा...
 
पर मलमल के पर्दे मे छिपा ये सच आज बहुत अच्छा लग रहा है...
 
ईश्वर ऐसे हैवानों को सद्बुद्धि दे..और वर्दी को ऐसी ही हिम्मत....उनकी हिम्मत को सलाम....
 
 
अस्मिता और अस्मत, दोनों के हत्यारे छूट रहे थे...
कोर्ट कचहरी के चक्कर में  ..
अपनों के दम टूट रहे थे...
अब हमला ना होगा ..बेटियों की अस्मत और धड़क पर...
आओ लें वर्दी की सौगंध...अब होगा इंसाफ सड़क पर...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख