Hanuman Chalisa

सोशल मीडिया डे 2021 : जानिए इसका इतिहास, उद्देश्य और महत्व

अनिरुद्ध जोशी
हर साल 30 जून को सोशल मीडिया (Social Media Day 2021) डे मनाया जाता है। इस दिवस को माने का उद्येश्य है सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका को उजागर करना। आओ जानते हैं इस मीडिया का महत्व और इतिहास।
 
 
इतिहास :
1. विश्‍व में पहली बार 30 जून 2010 को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया गया था। 
 
2. दुनियाभर में सबसे पहले 1997 में एंड्रयू वेनरिच ने पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिक्सडिग्री लॉन्च किया गया था। वर्ष 2001 में इसके दस लाख से अधिक यूजर्स होने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
 
3. एक रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 7.6 फीसदी बढ़ी है और यह 4.72 अरब तक पहुंच गई है।
 
4. वर्तमान समय में ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, स्नैपचैट, फेसबुक, शेयरचैट, कू, मौज, टेलीग्राम, यूट्यूब, पिनटेरेस्ट, टुम्बलर, ब्लॉग, क्वोरा आदि अनेक प्लेटफॉर्म व्यापक रूप से सूचना के स्रोत के रूप में उपयोग किए जाते हैं।
 
उद्येश्य :
1. विश्व में सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका पर जोर देने के लिए विश्व सोशल मीडिया दिवस को मनाया जाता है। 
 
2. सोशल मीडिया दिवस दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
 
3. आज के तेजी से बदलते समय में लोगों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम भी काफी तेजी से बदल और लोकप्रिय हो रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की दूरियां कम करना और आपस में अच्छे से कनेक्ट करना और आपसी समझ को बढ़ाना।
 
4. सूचनाओं का सहजता से आदान प्रदान होना और सूचनाओं के महत्व को समझना। हालांकि इस मीडिया गलत ने सूचनाओं को भी फैलाया है। कुछ लोगों के कारण यह मीडिया बदनाम भी हुआ है।
 
महत्व : 
1. सोशल मीडिया ने आम लोगों को ताकत दी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का विस्तार हुआ है। 
 
2. इसके माध्यम से लोककांत्रिक मूल्य मजबूत हुए हैं।
 
3. सोशल मीडिया के जरिए हम मैसेजिंग सर्विस ऐप पर हजारों मील दूर बैठे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। उसे लाइव देख सकते हैं और उससे बात कर सकते हैं। आज से 25 साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। 
 
4. सोशल मीडिया पर आप अपने ब्रांड को प्रमोट भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं और ग्राहकों से जुड़ने में मदद पा सकते हैं।
 
5. सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपने भीतर के टैलेंट को निखारा है और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने लोकप्रियता बटोरी है।
 
6. सोशल मीडिया ने जहां लोगों की जिंदगी को बेहतर किया है वहीं लाखों लोगों ने इसके माध्‍यम से रुपया कमान भी सीख लिया है।
 
7. इसके माध्यम से ज्ञान और जानकारी का विस्तार हुआ है और लोगों को रिसर्च करने में भी लाभ मिला है।
 
8. सोशल मीडिया के माध्यम से ही आजकल ऑनलाइन क्लासेस और मीटिंग संभव हो पाई है। 
 
9. सोशल मीडिया के माध्यम से ही अन्य मीडिया को ताकत हासिल हुई है अब पहले के अपेक्षा अच्‍छे से पत्रकारिता की जा सकती है।
 
10. सोशल मीडिया ने हर क्षेत्र को प्रभावित करके उसे शक्तिशाली बनाया है, चाहे वह व्यापार हो, फिल्म हो, मीडिया हो, शिक्षण हो या अन्य कोई सा क्षेत्र।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

Rangpanchami Recipes: रंगों के पर्व रंगपंचमी की खास रंगबिरंगी रेसिपीज

अगला लेख