Hanuman Chalisa

सवाल हिन्दू-मुसलमान का नहीं, औरत की आबरू और आज़ादी का है

वीरेंद्र नानावटी
मुस्लिम औरतों की आज़ादी का सबसे अहम् दिन! सामाजिक बदलाव के मुद्दे पर मेरी सोच कभी भी सियासी नहीं रही। मैंने हमेशा इंसान को इंसान के चश्मे से देखा है।
 
 
जब मैं टेंटनुमा बुर्कों में क़ैद, तीन तलाक की भीषण यंत्रणा और उत्पीड़न का नारकीय जीवन जीते मुस्लिम बहनों को देखता तो मेरी संवेदनाएं लहूलूहान हो जाती हैं। मैं हमेशा सोचता कि हम कैसे आदिम, बर्बर और क़बीलाई समाज के ज़ुल्मों और कमज़र्फ़ सोच को संवैधानिक मान्यता दे रहे हैं?
 
हलाला के अनगिनत किस्सों को सुनकर लगता था कि इन बिगड़ैल व ज़ाहिल यौनाचार करने वालों के आगे समूची सियासत ने घुटने टेक दिए हैं। भले ही मोदी सरकार ने ये सियासी कायदे के लिए किया हो लेकिन उनका इस बात के लिए इस्तक़बाल/ अभिनंदन होना चाहिए कि उनकी हुकूमत ने न केवल मुस्लिम औरतों की आज़ादी का नया इतिहास लिखा है, अपितु वोटों की निर्लज्ज और धूर्त राजनीति करने वाली ज़मात को उसकी औक़ात और उसका बदनुमा चेहरा भी दिखाया है।
 
 
औरतों की आबरू को अपना सामान समझने वाले ढोंगी और लंपट लोग अब मुस्लिम औरतों का यौन-शोषण नहीं कर पाएंगे, सो वे अब बिलबिला और तिलमिला रहे हैं।
 
हमें हर मज़हब की औरतों के शोषण, अत्याचार और ज़ुल्मो-सितम के ख़िलाफ़ आवाज उठानी ही होगी। नारियों पर होने वाले अपराधों को कानून के दायरे में लाना ही होगा। हम क़बीलों के नहीं, एक संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले मुल्क हैं।
 
ग़ुलाम नबी आज़ाद का तर्क कितना बेहूदा है? असल बात यह है कि जब पाकिस्तान और क़बीलाई कलंक में जीने वाले देशों तक ने तीन तलाक को ख़ारिज कर दिया, तो भारत जैसा धर्मनिरपेक्ष देश इस कलंक को क्यों ढोए?
हर हाल में नारियों की आबरू, अस्मिता और आत्मसम्मान सुरक्षित होना चाहिए, भले ही वे किसी भी मज़हब की हों।
 
हम एक वतन हैं।

ALSO READ: तीन तलाक बिल : तलाक, तलाक, तलाक नहीं चटाक, चटाक, चटाक

सम्बंधित जानकारी

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख