Hanuman Chalisa

'वेबदुनिया' के सफल 18 वर्ष : बधाई

Webdunia
- एमएल मोदी (नाना)
 
इंदौर। विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल 'वेबदुनिया' को सफलतम 18 वर्ष पूर्ण करने पर समस्त 'वेबदुनिया' परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं...!
 
18 वर्ष पूर्व जब 'वेबदुनिया' की स्थापना की गई थी तब यह एक नन्हा पौधा था, जो आज अपने पूरे यौवन पर है। वो विनयजी की दूरदृष्टि ही थी, जो इंटरनेट की दुनिया में भविष्य में होने वाले परिवर्तनों को देख सकती थी। 
 
18 वर्ष पूर्व जब 'वेबदुनिया' का बीजारोपण किया गया था, तब तक इंटरनेट लोगों की पहुंच से दूर था, तब इंटरनेट का इस्तेमाल गिने-चुने लोग ही किया करते थे इसके बावजूद विनयजी ने यह जोखिम उठाया और आज इसी का सुफल है कि 'वेबदुनिया' नित नए पड़ाव पार कर रहा है।
 
आज का युग इंटरनेट का युग है। आज हर दूसरा व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल करता है। सोशल साइट्स द्वारा प्रत्येक व्यक्ति ऑनलाइन है। वो 'वेबदुनिया' ही है जिसने हमारी मातृभाषा हिन्दी को विदेशों में बसे हमारे आप्रवासी भारतीय भाइयों को अपनी मातृभाषा पढ़ने का अवसर प्रदान किया है। 
 
आज 'वेबदुनिया' 9 भाषाओं में देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर को एक पोर्टल, एक वेबसाइट पर उपलब्ध कराता है जिसमें समाचारों के साथ-साथ कविताएं, कहानियां, संपादकीय, ब्लॉग, ज्योतिष, सामयिकी आदि अनेक विषयों पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक सामग्री रहती है और अब 'वेबदुनिया' यूट्यूब के रूप में वीडियो द्वारा प्रत्येक व्यक्ति में काफी लोकप्रिय हो रहा है। 
 
वो 'वेबदुनिया' ही है जिसने मुझ जैसे व्यक्ति को भी एक मंच दिया है। 'वेबदुनिया' हमेशा से ही नए लेखकों, कवियों और पत्रकारों को अवसर प्रदान करता रहा है। मेरा शुरू से ही 'वेबदुनिया' से विशेष लगाव रहा है। 'वेबदुनिया' की पूरी टीम जिस मेहनत और लगन से इसे सजाने-संवारने में लगी रहती है, उसे मुझे करीब से देखने का मौका मिला है।
 
'वेबदुनिया' नित नए पड़ाव को पार कर नई ऊंचाइयों को छुए और हर दिन सफलता के नए आयाम जोड़े, इसी शुभकामनाओं के साथ एक बार पुन: 'वेबदुनिया' टीम को बधाई...!
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख