shiv chalisa

नाग पंचमी पर कर रहे हैं नाग देवता का पूजन तो पढ़ें ये मंत्र, रखें यह सावधानियां

Webdunia
जन्म पत्रिका में कालसर्प दोष हो, हमारे से या हमारे कारण किसी सर्प की मृत्यु हुई हो तो या स्वप्न में सर्प दिखना आदि की समस्या के निवारण के लिए नाग पंचमी सर्वोत्तम दिन माना गया है। संक्षेप में उनका उपचार निम्नलिखित है।
 
घर के आंगन में गोबर के नागपूजन का विधान है। चंदन, लकड़ी, चांदी आदि के सर्प भी पूजे जा सकते हैं। संयम से रहें, व्रत करें। ब्राह्मण को भोजन करवाएं, घर में किसी की सर्प के काटने से मृत्यु हुई हो तो कहा जाता है कि उसकी सद्गति नहीं होती। सर्प पूजन करने से उसे मुक्ति मिल जाती है।
 
नाग पंचमी से प्रत्येक माह की शुक्ल पंचमी को एक-एक नाग का विधान पूर्ण होता है। उनके मंत्र निम्नलिखित हैं-
 
* श्रावण माह- ॐ अनंतर्पिणी नम:।
* भाद्रपद माह- ॐ वासुकी नम:।
* क्वार माह- ॐ शेषाय नम:।
* कार्तिक माह- ॐ पद्माय नम:।
* अगहन माह- ॐ कम्बलाय नम:।
* पौष माह- ॐ अश्वतराय नम:।
* माघ माह- ॐ कर्कोटकाय नम:।
* फाल्गुन माह- ॐ घृतराष्ट्राय नम:।
* चैत्र माह- ॐ शंखपालाय नम:।
* वैशाख माह- ॐ तक्षकाय नम:।
* ज्येष्ठ माह- ॐ पिंगलाय नम:।
* आषाढ़ माह- ॐ कालिदाय नम:।
 
इनके साथ नाग गायत्री का जप करें।
 
मंत्र- ॐ नवकुलाय विद्महे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।
 
 नाग पंचमी पर रखें यह सावधानियां : 
 
* सपेरे से नाग या नाग जोड़ा पैसे देकर जंगल में छुड़वाएं। सर्प सूक्त, मनसादेवी सूक्त के पाठ नित्य करें।
 
* ऐसे किसी शिव मंदिर में जहां शिवजी पर नाग न हो, प्रतिष्ठा करवाकर नाग चढ़ाएं।
 
* नित्य नाग गायत्री तथा 'ॐ नाग देवतायै नम:' का जप करने से कार्यों की रुकावट दूर होकर समृद्धि बढ़ती है।
 
* गर्भिणी स्त्री इसे न करें तथा नाग-सर्प के सामने न जाएं।
 
* शिवजी का मंत्र 'ॐ नमो सोमेश्वराय' का जप करने से चंद्र पीड़ा व नाग दोष दूर होता है।
 
* नित्य मंदिर में शिवजी एवं नाग देवता को दूध चढ़ाने से धनागम होता है।
 
ज्ञातव्य है कि सर्प दूध नहीं पीते हैं। दूध पीने से वे जल्द मर जाते हैं और जानवरों को पकड़ना तथा उन्हें कैद में रखना व कष्ट देना कानूनन अपराध है।

ALSO READ: कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से बचें, करें नाग पंचमी पर यह उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

नवार्ण मंत्र इतना शक्तिशाली क्यों माना जाता है? ग्रह शांति और शक्ति साधना से जुड़ा रहस्य

Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च, जानें करियर, परिवार, स्वास्थ्य और रोमांस के बारे में

सूर्य का मीन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख