Dharma Sangrah

Nag Panchami : शिव मंदिर और शिवलिंग पर लिपटा नाग, क्या नाम है शिवजी के नाग का?

Webdunia
बारिश के प्रारंभ होते ही नागों की संख्या बढ़ जाती है। खासकर श्रावण माह में शिव मंदिरों के आसपास अक्सर नाग या सर्प नजर आ जाते हैं। आज ही राजस्थान के नागौर के मगरा बास स्थित पेड़ के नीचे बने एक छोटे शिव मंदिर के शिखर पर काले रंग का नाग बैठा दिखाई दिया। देखते ही देखते इस दृश्य को देखने के लिए भीड़ उमड़ गई। किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसे कई मंदिर है जहां पर हर श्रावण मास में नागदेव के दर्शन होते हैं। भगवान शंकर का नाग से जुड़ाव गहरा है।
 
1. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर स्थित भवानी मंदिर के परिसर में बने एक शिवमंदिर में श्रावण मास में कोई ना कोई नाग एक बार जरूर आता है। अक्सर सावन सोमवार को यहां नाग देखा गया है। मध्यप्रदेश के बालाघाट में वारासिवनी जेल के अंदर बने मंदिर में भी इसी तरह की घटना होती है।
 
2. हाल ही में एक मंदिर में शिवजी की प्रतिमा पर नागदेव फन फैलाकर बैठे हुए का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया था। हालांकि बाद में पता चला कि यह वीडियो 26 जुलाई 2021 का नहीं बल्कि पुराना है।
 
3. पिछले साल मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में उदयपुरा में कृषि उपजमंडी में रामेश्वर शिवालय में कोरोना महामारी निवारण के लिए 2 माह से जाप चल रहा था। तभी वहां शिवालय में एक सोमवार को 6 फिट लंबा काला सांप नजर आया जो पहले नंदी से लिपटा और बाद में शिवलिंग से लिपट गया। उस समय पूजा जाप चलता रहा और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।
 
4. वासुकि भगवान शिव के परम भक्त थे। माना जाता है कि नाग जाति के लोगों ने ही सर्वप्रथम शिवलिंग की पूजा का प्रचलन शुरू किया था। वासुकि की भक्ति से प्रसन्न होकर ही भगवान शिव ने उन्हें अपने गणों में शामिल कर लिया था। वासुकी को नागलोक का राजा माना गया है। शिवजी के गले में वासुकि नामक नाग लिपटा रहता है जो मनसादेवी का भाई है और मनसादेवी भगवान शिव की मानस पुत्री हैं।
 
समुद्र मंथन के दौरान वासुकि नाग को ही रस्सी के रूप में मेरू पर्वत के चारों और लपेटकर मंथन किया गया था, जिसके चलते उनका संपूर्ण शरीर लहूलुहान हो गया था। जब भगवान श्री कृष्ण को कंस की जेल से चुपचाप वसुदेव उन्हें गोकुल ले जा रहे थे तब रास्ते में जोरदार बारिश हो रही थी। इसी बारिश और यमुना के उफान से वासुकी नाग ने ही श्री कृष्क्ष की रक्षा की थी। वेबदुनिया के शोधानुसार वासुकी ने ही कुंति पुत्र भीम को दस हजार हाथियों के बल प्राप्ति का वरदान दिया था। वासुकी के सिर पर ही नागमणि होती थी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Holika Dahan 2026: कर्ज से हैं परेशान, होली की रात्रि है समाधान, पढ़ें 2 चमत्कारिक उपाय

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

सभी देखें

धर्म संसार

26 February Birthday: आपको 26 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

Bhagoria Mela 2026: भगोरिया पर्व क्या है, जानें इतिहास और रोचक परंपराएं

Marriage astrology: दाम्पत्य में ना आए व्यवधान, रखें त्रिबल शुद्धि का ध्यान

अगला लेख