Nag panchami 2020 : राशि अनुसार सटीक उपाय, नाग पंचमी पर अवश्य आजमाएं

Webdunia
नाग देवताओं को समर्पित शुभ पर्व नाग पंचमी 25 जुलाई 2020 को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। हर साल यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।
 
मेष
मेष राशि के जातकों को नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। 
 
वृष 
इस राशि के लोग नागपंचमी के दिन से 40 दिनों तक नियमित रुप से रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें।
 
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातक नाग पंचमी वाले दिन से शुरू करके 40 दिनों तक रोजाना किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें। 
 
कर्क
कर्क राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। 
 
सिंह 
सिंह राशि के लोग एक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांध कर किसी गड्ढे में दबा दें।
 
कन्या
कन्या राशि के लोग नाग पंचमी के दिन से 5 दिनों तक शिव मंदिर में खोपरा और मिश्री का प्रसाद अर्पित करें।
 
तुला 
नाग पंचमी के एक दिन पहले की रात को जौ के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं और नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर यह दाने पक्षियों को डाल दें। 
 
वृश्चिक 
नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा के साथ गणेश जी की पूजा भी करें। उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं। 

धनु
सपेरों से किसी नाग को खरीदकर उन्हें मुक्त कराएं। 
 
मकर
नाग पंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल और जौ का दान करें। 
 
कुंभ
 नागपंचमी के दिन कोयले को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। 
 
मीन 
नाग पंचमी के दिन शिव मंदिरमें अर्पितकर अपने हाथ में अष्टधातु से बना हुआ कड़ा पहनना चाहिए। 


ALSO READ: नाग पंचमी 2020 कब है : जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

अगला लेख