नागपंचमी पर करेंगे विशेष पूजा, तो शिव के साथ नवग्रह भी होंगे प्रसन्न

Webdunia
नागपंचमी को चंद्रमा की राशि कन्या होती है और राहु का स्वगृह कन्या राशि है। राहु के लिए प्रशस्त तिथि, नक्षत्र एवं स्वगृही राशि के कारण नागपंचमी सर्पजन्य दोषों की शांति के लिए उत्तम दिन माना जाता है। पंचमी तिथि को भगवान आशुतोष भी सुस्थानगत होते हैं। इसलिए इस दिन सर्प शांति के अंतर्गत राहु-केतु का जप, दान, हवन उपयुक्त होता है। अन्य दुर्योगों के लिए शिव का अभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जप, यज्ञ, शिव सहस्रनाम का पाठ, गौ दान का भी विधान है।
 
नागपंचमी पर्व पर शिव की आराधना करें
 
नाग पंचमी के दिन नाग की पूजा के साथ-साथ नागों के देवता देवाधिदेव महादेव की भी पूजा करना चाहिए। काल सर्प दोष निवारण के लिए नाग पंचमी के दिन नागनुमा अंगूठी बनवाकर उसकी प्राण-प्रतिष्ठा कर उसे धारण करें। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में तांबे का सर्प बनवाकर उसकी पूजा करके शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा इससे पूर्व एक रात उसे घर में ही रखें। नाग पंचमी को एक नाग-नागिन सपेरों से बंधन मुक्त कराने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। 
 
कहां जाकर कर सकते हैं पूजा 
 
इस अवसर पर पितृ तर्पण कर नागाबली और नारायण नागाबली का प्रयोग पितरों की मुक्ति और शांति हेतु उज्जैन के सिद्धवट या गया कोठा तीर्थ पर अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा गया तीर्थ (गुजरात), पिचाश मोचनि कुण्ड(बनारस), कालहस्ती, नारायणी शिला(हरिद्वार),  गया जी(बिहार) आदि प्रमुख तीर्थ स्थलों पर यह प्रयोग संपन्न किया जा सकता है।
 
वेबदुनिया की ज्योतिष टीम के अनुसार इस दिन पितृ दोष से परेशान जातक को ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। राहु कवच या राहु स्त्रोत का पाठ करें। तेल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाने से भी तत्काल व प्रभावी परिणाम मिलते हैं। सातमुखी रुद्राक्ष गले में पहनें तथा काल सर्प योग के साथ-साथ चंद्र राहु, चंद्र केतु, सूर्य-केतु, एक भी ग्रहण योग हो तो केतु का रत्न लहसुनिया मध्यमा अंगुली में पहनें।
 
ग्रहण योग की शांति भी इस दिन संपन्न की जा सकती है। जैसे किसी की जन्मकुंडली में सूर्य-राहु, सूर्य-केतु, चन्द्र -केतु या चन्द्र-राहु साथ बैठे हैं, तो यह ग्रहणदोष है, जिसकी शांति नागपंचमी के दिन करवाई जा सकती है।
 
इसके अलावा आप घर व कार्यालय में मोर पंख रखें व कालसर्प निदान के लिए शांति विधान करें। चंदन की लकड़ी पर चांदी का जोड़ा बनवाकर पूजा करके इसे धारण करना उत्तम होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के दौरान सपने में शिवजी या सांप दिखाई दे तो क्या होता है?

त्रिसंध्या क्या होती है, कैसे करते हैं इसे?

सावन सोमवार में भगवान शिवजी की 3 प्रकार से करें पूजा, फिर देखें चमत्कार

सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 5 राशियों की किस्मत

सावन में सातमुखी रुद्राक्ष धारण करने से मिलते हैं चमत्कारी परिणाम, खुल जाएंगे धन और ऐश्वर्य के द्वार

सभी देखें

धर्म संसार

17 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

17 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

18 जुलाई बुध कर्क राशि में वक्री गोचर, 4 राशियों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ, करें उपाय

17 जुलाई से होगा सौर सावन माह प्रारंभ, किस राज्य में होगा श्रावण मास प्रारंभ जानिए

सावन में व्रत रख रहे हैं तो इन तीन योगासनों को करना न भूलें, बनी रहेगी फिटनेस

अगला लेख