Hanuman Chalisa

गुरु नानक जयंती 2021 : गुरु प्रकाश पर्व आज, जानिए परंपराएं और 15 खास बातें

Webdunia
आज गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Jayanti 2021) का प्रकाश पर्व है। प्रकाश पर्व या गुरु पर्व का सिख धर्म में बहुत महत्व है। प्रतिवर्ष कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु, गुरु नानक देव की जयंती अथवा गुरु पूर्णिमा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यूं तो यह पर्व पवित्र भावनाओं के साथ मनाया जाने वाला उत्‍सव है।

यहां जानिए प्रकाशोत्‍सव के दिन किस तरह से परंपराओं का निर्वाह किया जाए और कैसे मनाएं यह पर्व-  
 
1. गुरु नानक देव जी Guru Nanak Jayanti के प्रकाशोत्सव पर सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानादि करके पांच वाणी का 'नित नेम' करें।
 
2. स्वच्छ वस्त्र पहनकर गुरुद्वारा साहिब जाएं और मत्था टेकें।
 
3. गुरु स्वरूप सात संगत के दर्शन करें।
 
4. गुरुवाणी, कीर्तन सुनें।
 
5. गुरुओं के इतिहास का श्रवण करें।
 
6. सच्चे दिल से अरदास सुनें।
 
7. अपनी सच्ची कमाई में से 10वां हिस्सा धार्मिक कार्य व गरीबों की सेवा के लिए दें।
 
8. संगत व गुरुघर की सेवा करें।
 
9. गुरु के लंगर में जाकर सेवा करें।
 
10. गुरु नानक देव जी का जन्म रात्रि लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। अतः इसके लिए रात्रि जागरण किया जाता है।
 
11. रात को पुनः दीवान सजता है अतः वहां कीर्तन, सत्संग आदि करें।
 
12. जन्म के बाद सामूहिक अरदास में शामिल हों।
 
13. कड़ा-प्रसाद लें व एक दूसरे को बधाई दें।
 
14. गुरु महाराज के प्रकाश (जन्म) के समय फूलों की बरखा एवं आतिशबाजी करें।
 
15. इस दिन सिख धर्म में आस्था रखने वाले लोग मत्था टेकने हेतु गुरुद्वारे जाकर सच्चे मन से प्रार्थना करके नानक देव जी का आशीष प्राप्त करते हैं।

ALSO READ: Prakash Parv Guru Nanak Dev Ji : गुरु पर्व/ प्रकाश पर्व क्या है, जानें गुरु नानक जयंती और नगर कीर्तन के बारे में...


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

अगला लेख