देश की पावरफुल 10 बिजनेस वुमन, जिन्होंने स्‍टार्टअप के कल्चर को किया बूस्‍ट

Webdunia
महिला और पुरूषों के बीच होने वाले भेदभाव की लकीरें शहरों में कम होने लगी है। पुरुष प्रधान का तमगा महिलाएं अपने बूते पर खड़ें होकर उसे साफ करने की कोशिश कर रही है। कॉफमैन फेलो रिसर्च सेंटर द्वारा एक रिसर्च की गई थी। जिसमें सामने आया कि निवेशक ऐसी कंपनियों में पहले निवेश करते हैं जहां पर मुख्य रूप से महिला भागीदारी भी होती है। शोध के मुताबिक महिलाओं वाले स्टार्टअप पर निवेशकों को ज्यादा भरोसा होता है। आइए जानते हैं महिला दिवस पर जिनकी कमान महिलाओं के हाथों में हैं...और वे बड़े अच्छे से इसका नेतृत्व कर रही है।


1. फाल्गुनी नायर (Nykaa) - Nykaa ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की शुरुआत 2012 से की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी कंपनी है। साल 2021 में फाल्गुनी नायर देश का सबसे अमीर सेल्‍फ मेड महिला बन गईं। स्‍टॉक एक्‍सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी बन चुकी है नायका।

2. देविता सराफ VU Technologies - देविता सराफ आज कई सारी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। 24 साल की उम्र में स्‍मार्ट टीवी बनाने की शुरुआत की थी। 2019 में फॉर्च्यून इंडिया की भारत की सबसे ताकतवर 50 महिलाओं में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। वीयू टेक्‍नोलॉजी का सालाना टर्नओवर करीब 130 मिलियन डॉलर है।  

3.सूची मुखर्जी,  Limeroad.com - सूची मुखर्जी  ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और की संस्थापक और CEO हो। सूची ने लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स से ग्रेजुएशन किया है।

4. सबीना चोपड़ा - यात्रा.कॉम देश के प्रसिद्ध वेब पोर्टल में से एक है। साल 2006 में टूर एण्‍ड ट्रेवल्‍स के नाम से इसकी स्थापना की गई थी। सबीना इसकी सह संस्थापक है।

5.सैरी चहल sheroes.com - ये एक ऐसा सोशल मीडिया प्‍लेटफॉमर्म है जिसे महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। इस साइट पर महिलाएं अपने विचार भी साझा कर सकती है और अपने प्रोड्क्‍ट भी भेज सकती है। साथ ही महिलाएं लोन भी ले सकती है। साल 2012 में सैरी चहल को पावरफुल बिजनेस वुमन के तौर पर चुना गया था।

6. नीरू शर्मा infibeam.com - यह एक ईकॉमर्स प्‍लेटफॉर्म है। यह कंपनी दूसरी कंपनियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। साल 2011 में इस कंपनी की स्थापना की गई।  

7. ऋचा कार Zivame - यह एक फेमस लॉन्‍जरी ब्रैंड है। हालांकि ऋचा ने जब यह शुरू किया था तो उन्‍हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन वह सिर्फ आगे बढ़ी। साल 2011 में इसकी स्थापना की गई। आज उनके लाखों कस्टमर है।

8. राधिका घई अग्रवाल - ShopClues - यह भी एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है। जिसकी स्थापना साल 2011 में की गई थी। राधिका कंपनी की सह-संस्थापकों में से एक हैं।

9. जया झा Pothi.COM - यह बिल्‍कुल नया कॉनसेप्‍ट है। इस वेबसाइट पर लोग अपनी पुस्तकें मुद्रित और प्रकाशित भी कर सकते हैं। जया झा इसकी  सह-संस्थापक है और वह स्वयं भी लेखिका है।    

10. श्रद्धा शर्मा Yourstory - यह काफी लोकप्रिय वेबसाइट है। इस पर कई सारी मोटिवेशनल, सूचनात्मक, स्‍टार्टअप और एंटरप्रेन्‍योर्स से जुड़ी जानकारियां पढ़ने को मिलती है। साल 2008 में इसकी स्थापना की गई थी। श्रद्धा एक जानी-मानी पत्रकार भी रह चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

48MP का AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी उठी कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की मांग

सभी देखें

नवीनतम

भारत को लेकर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप, बताया क्या है एकमात्र बड़ी समस्या

Grok AI पर लगेगी लगाम, क्या बोली केंद्र सरकार

मेरठ में सनातन के प्रचार-प्रसार के लिए धीरेंद्र शास्त्री करेंगे हनुमंत कथा, लगेगा दिव्य दरबार

साधु-संत करेंगे रामजन्मभूमि की परिक्रमा, निकलेंगी 21 झांकियां, ट्रस्ट ने भी दी सहमति

क्या तांत्रिक था साहिल? प्रेमिका मुस्कान के पति को मारकर सिर और हथेली ले गया था घर

अगला लेख