Dharma Sangrah

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, मंत्री दिलीप लांडे भी शिंदे गुट में शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (15:48 IST)
मुंबई। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को उस समय एक और बड़ा झटका लगा जब राज्य सरकार में मंत्री दिलीप लांडे भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खेमे में शामिल हो गए।
 
शिंदे के कार्यालय ने शुक्रवार को यहां एक वीडियो जारी किया, जिसमें विधायक दिलीप लांडे गुवाहाटी के लग्जरी होटल में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। इस होटल में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक पिछले कुछ दिनों से डेरा डाले हुए हैं।
 
मुंबई के चांदिवली सीट से विधायक लांडे के शिंदे गुट में शामिल होने के साथ ही शिवसेना के बागी विधायकों की कुल संख्या 38 हो गई है। हालांकि, शिंदे ने 55 में से 40 शिवसेना विधायकों के साथ-साथ 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।
 
शिंदे ने दावा किया है कि उनका गुट ही असली शिवसेना है। इसके साथ ही उन्होंने 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधानसभा सचिव को भेजा है और विधायक दल के नेता के रूप में अपनी तथा भारत गोगावाले की पार्टी के नए मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) के रूप में नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख