Hanuman Chalisa

भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (19:25 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना द्वारा शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
जानकारी के मुताबिक पाक सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के एलओसी पर मौजूद नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे गए। जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी तगड़ा पलटवार किया।
 
दूसरी ओर पुलवामा हमले के बाद पहली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथसिंह मैराथन बैठक कर रहे हैं।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाक की ओर से गोलीबारी : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हिंदुमलकोट सीमा पर तारबंदी के दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से शनिवार को गोलीबारी की गई।
 
गोलीबारी की सूचना किसानों ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को दी। इस पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने सीमा चौकी पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से जिन लोगो ने फायरिंग की है वे शिकारी हैं। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पड़ोसी देश के अधिकारियों को शिकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा है। 


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को पीओके में नियंत्रण रेखा (LoC) का दौरा किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा : अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती के लिए सुरक्षा परिषद की स्वीकृति पर जोर

Weather Update : पहाड़ों राज्‍यों में बर्फबारी ने गिराया तापमान, जानिए कैसा है मौसम

LIVE: बिहार में पहले चरण का मतदान कल, अब दिग्गजों की दूसरे चरण की 122 सीटों पर नजर

यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रेक पार कर रहे 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

लुधियाना में कबड्डी प्लेयर की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

अगला लेख