डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में 70 लाख नहीं, 1 लाख लोग

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (12:58 IST)
अहमदाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले 22 किलोमीटर लंबे रोडशो के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब 1 लाख लोगों के मौजूद रहने की संभावना है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
ट्रंप ने जो दावा अपने एक वीडियो में किया है, उससे यह संख्या काफी कम है। हाल में ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था कि रोड शो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे। गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है।
 
अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोड शो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे।
 
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप के गुजरात दौरे से पहले तोड़े जा रहे गरीबों के रेहड़ी-ठेले...जानिए सच...
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी 70 लाख की संख्या को आधार बनाकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
 
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा फैन, मूर्ति की करता है पूजा, लंबी उम्र के लिए रखता है उपवास, जताई मिलने की इच्छा
 
उन्होंने कहा था कि क्या ट्रंप भगवान राम हैं, जो उनके स्वागत के लिए 70 लाख लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा था कि ट्रंप सिर्फ अपने फायदे के लिए भारत आ रहे हैं।  (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख