10 बड़ी बातें, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाती हैं एक सफल राजनेता

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (22:05 IST)
2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता का सबसे बड़ा सबूत है। हालांकि कोरोनावायरस काल में उनके नेतृत्व पर सवाल उठा, लेकिन इसके बावजूद भारतीय राजनीति में कोई ऐसा चेहरा फिलहाल नजर नहीं आता जो उन्हें सीधे चुनौती दे सके। आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी के खास गुणों के बारे में...

1. असाधारण भाषण कला : मोदी की सबसे बड़ी और असाधारण बात उनकी भाषण कला है और वे अपनी इस कला से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करना जानते हैं। विकास और अन्य मुद्दों पर वे जितनी स्पष्टता और प्रभावी तरीके से अपनी बात रखते हैं, उससे लोग बहुत प्रभावित होते हैं। वे अन्य नेताओं की तरह से लिखा हुआ भाषण नहीं पढ़ते हैं। उनकी विशेषता है कि वे अपनी वक्तृत्व कला से किसी भी प्रकार के श्रोता वर्ग से अपना संबंध बना लेते हैं।

2. करिश्माई नेतृत्व : प्रधानमंत्री मोदी की एक और बड़ी खूबी है कि वे किसी विश्वस्तरीय नेता जैसा करिश्मा रखते हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर ‍पूरी दुनिया में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की किरकिरी करा दी। देश के 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं की नजर में वे ऐसे मजबूत नेता हैं, जिनके नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।

3. त्वरित निर्णय क्षमता : मोदी की एक खूबी यह भी है कि वे तुरंत ही निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। यह क्षमता भारत के नेताओं में बहुत कम पाई जाती है। इस खूबी के वे उन नेताओं से अलग हैं जो किन्हीं मजबूरियों के चलते फैसले नहीं लेते या लेने में बहुत अधिक समय लगा देते हैं। तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला, उनकी इसी शैली को दर्शाता है।

4. दूरदृष्टि : मोदी का एक सकारात्मक गुण यह है कि उनकी दूरदृष्टि या विजन बिलकुल स्पष्ट होता है। उनकी इसी दूरदर्शिता और स्वप्न का नतीजा है कि उन्होंने गुजरात को विकसित करने के लिए तब विदेश यात्राएं कीं जब वे मुख्यमंत्री ही थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे दुनिया के शीर्ष नेताओं से लगातार मिले और उन्हें अपने पक्ष में किया।

5. मजबूत समर्थन : वर्तमान में देश का मतदाता हो, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हों या फिर केन्द्र सरकार, मोदी की समर्थकों की संख्या बड़ी मात्रा में हैं। सही मायने में वे जननायक हैं।

6. अनुशासित जीवन : नरेंद्र मोदी एक सबसे बड़ी खूबी है उनका अनुशासित जीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बाल स्वयंसेवक बनने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक उनका जीवन अनुशासित रहा है। योग, ध्यान उनकी जीवन शैली का हिस्सा बन चुका है।

7. असाधारण योजनाकार : यह उनकी ऐसी खूबी है जो कि उन्हें उन लोगों में शामिल करती है जो कि बहुत अच्छी और कुशलता से बड़ी-बड़ी योजनाओं को बनाते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने 3.5 लाख किमी से ज्यादा की यात्राएं कीं और इस दौरान 400 रैलियों को संबोधित किया। उनके कठोर परिश्रम के कारण ही न सिर्फ 2014 बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी सफलता अर्जित की।

8. तकनीक के प्रति रुझान : मोदी एक टेकसेवी व्यक्ति हैं और वे खुद को तकनीक के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों से अपडेट रखते हैं। अपने जीवन में वे घटनाओं के बारे में तुरंत ही ट्वीट पोस्ट करते हैं। वे इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि उनकी फेसबुक तस्वीर को बदला गया है या नहीं।

9. फिटनेस के प्रति सतर्कता : मोदी कितने ही व्यस्त हों लेकिन उनके योगाभ्यास में कभी बाधा नहीं आती है। शायद इसी कारण से वे इस उम्र में भी इतने सक्रिय और फिट हैं। वे योग के लिए दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। उनके नेतृत्व का ही कमाल है कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

10. धैर्यशीलता : अपनी विश्वसनीय और पक्की योजना से उनमें आत्मविश्वास का भाव रहता है और वे ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो कि अधीरता दिखाएं या बेचैन हों और परिणामों को लेकर अशांत हो जाएं। ऐसा बहुत कम होता है, जब उनके चेहरे पर नाराजगी नजर आती है। वे सामान्य लोगों से भी विनम्रता से पेश आते हैं और उनसे जो कुछ पूछा जाता है वे उसका जवाब देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख