भारत के 10 सबसे गर्म स्थान, तापमान 43 डिग्री के पार, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (15:43 IST)
10 hottest places in India: हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में जहां बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहावना है, वहीं ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री ओडिशा के बौध में दर्ज किया गया है। 
 
मौसम विभाग रिपोर्ट के अनुसार 17 मार्च ओडिशा का बौध (43.5 डिग्री) सबसे गर्म स्थान रहा। दूसरा सबसे गर्म स्थान भी ओडिशा राज्य का ही रहा, जहां 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 41.3 डिग्री, कर्नाटक के कलबुर्गी में 41.2 डिग्री, ओडिशा के अंगुल में 40.7 डिग्री, तितिलागढ़ में 40.5 डिग्री, आंध्र के अनंतपुर में 40.5 डिग्री, ओडिशा के मलकानगिरि में 40.2 डिग्री, महाराष्ट्र के अकोला में 40.1 डिग्री, वाशिम और बीड में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि आंतरिक ओडिशा को छोड़कर पूर्वी भारत में लू से राहत मिल सकती है। 
हिमाचल में हिमपात : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ, जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। विभाग ने बताया कि राज्य में मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में शनिवार शाम से हिमपात हो रहा है। विभाग ने बताया कि मनाली के कोठी में 27.5 सेंटीमीटर, शिमला के खदराला में पांच सेमी, किन्नौर के कल्पा में चार सेमी और सांगला में 3.4 सेमी हिमपात हुआ, जबकि लाहौल और स्पीति के गोंडला में 15 सेमी, कुकुमसेरी में 4.8 सेमी और केलांग में चार सेमी हिमपात हुआ। वहीं, शिमला, कांगड़ा, सुंदरनगर और कुल्लू के भुंतर में बारिश हुई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

सीएम फडणवीस ने बताया, नागपुर में क्यों भड़की हिंसा?

दो अफवाहें जिनसे सुलगा नागपुर, सरकार और शहर दोनों आपके, फिर हिंसा की साजिश का आरोप किस पर लगा रही बीजेपी?

नागपुर के बाद भोपाल से उठी औरंगजेब की क्रब हटाने की मांग, भाजपा विधायक ने बताया लुटेरा और हत्यारा

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भारत में सचिन की बच्ची की मां बनीं, पहले के 4 बच्चे पाकिस्तानी

महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी, दुनिया ने भारत का विराट स्वरूप देखा

अगला लेख