राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन, कांग्रेस का ट्वीट-मीलों चल रहे हैं और मीलों चलेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (07:44 IST)
दौसा। कन्याकुमारी से कश्मीर जा रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि यहां चल रहे हर शख्स की अपनी एक कहानी है, अपनी एक पहचान है, अपना आत्मसम्मान है। हम उसी पहचान और सम्मान की रक्षा के लिए मीलों चल रहे हैं और मीलों चलेंगे।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि शुक्रवार को यात्रा सुबह के एक ही चरण में होगी और 6 से 11 बजे तक 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शाम को 4 बजे जयपुर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि साढ़े सात बजे वहां संगीत कार्यक्रम होगा।
 
<

रंग सुहाने लोक जीवन के...#BharatJodoYatra pic.twitter.com/k9MP1BJSur

— Congress (@INCIndia) December 15, 2022 >किसान के घर रुके, मशीन से काटा चारा : राहुल ने गुरुवार शाम दौसा में यात्रा मार्ग के पास एक किसान के घर थोड़ी देर रुके और हाथ से चलने वाली मशीन चलाकर चारा काटा। उन्होंने यात्रा में शामिल खिलाड़ियों, किसानों और अन्य वर्गों के लोगों से भी बातचीत की।
 
यात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है, 'असली भारत, तो बस गांव में ही बसता है।' इसमें राहुल चारा काटने वाली (कुतर) मशीन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मशीन पर हाथ आजमाए।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

अगला लेख