श्रीलंका में आपातकाल, कोलंबो में कर्फ्यू (Live Updates)

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (12:40 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के लिए मतदान, महाराष्‍ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश, श्रीलंका संकट समेत इन खबरों पर 13 जुलाई, बुधवार को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...

-श्रीलंका में आपातकाल, कोलंबो में कर्फ्यू
-प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के आदेश जारी। 
-श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा। रानिल विक्रम सिंघे बने कार्यवाहक राष्ट्रपति। 
-राजधानी कोलंबो में कर्फ्यू। कोलंबो में पीएम आवास में घुसे प्रदर्शनकारी
-संकट से घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की देश छोड़कर जाने में मालदीव की संसद के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मदद की है। 
-मालदीव सरकार का तर्क है कि राजपक्षे अब भी श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं और उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है या किसी उत्तराधिकारी को अपनी शक्तियां नहीं सौंपी हैं। अत: अगर वह मालदीव आना चाहते हैं तो इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

<

#WATCH Flash flood at Manali bus stand due to heavy rainfall in the area; Few buses damaged, no major loss reported#HimachalPradesh pic.twitter.com/EkkjVRDsGc

— ANI (@ANI) July 13, 2022 >-हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बारिश के बाद बस स्टैंड पर भी बाढ़ जैसे हालात। कुछ बसों को पहुंचा नुकसान।
-भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के पुणे, सतारा, सोलापुर, सांगली और कोल्हापुर जिलों के लिए बुधवार को मौसम संबंधी (नाउकास्ट) चेतावनी जारी की। अगले 3 से 4 घंटे में मध्यम से भीषण बारिश होने का अनुमान।
 
<

#WATCH | Mumbai: Amid incessant heavy rainfall lashing the city, Andheri subway continues to remain submerged under the rainwaters pic.twitter.com/gvNeeLnboF

— ANI (@ANI) July 13, 2022 >-मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। मुंबई के अंधेरी इलाके में भी बारिश के पानी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इस क्षेत्र में कई जगह पानी भरा हुआ है। 
-मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट।
-दूसरे चरण में प्रदेश के 43 जिलों में 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान। 5 नगर निगमों में महापौर के लिए कुल 44 उम्मीदवार चुनाव मैदान में।
-महाराष्‍ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश। मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट।
-पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में ‘पानी पुरी’ बनाकर खिलाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।
-लंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आज अपने इस्तीफे का आधिकारिक ऐलान करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वह अपने परिवार समेत एक सैन्य विमान पर सवार होकर देश छोड़कर बाहर जा चुके हैं।
-राजपक्षे बुधवार तड़के मालदीव के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जिसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। राजपक्षे पहले ही संसद के स्पीकर को यह बता चुके थे कि वह बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे। इस वर्ष, श्रीलंका एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिस कारण देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
-आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी और केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज।
-पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम रहेगी, इससे सुपरमून दिखाई देगा।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?