स्वतंत्रता दिवस पर 1380 पुलिसकर्मी होंगे 'पुलिस पदक' से सम्मानित

Webdunia
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (16:45 IST)
नई दिल्ली। वीरता और शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए 1380 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दो पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक और 662 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक अमरदीप सिंह को राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्‍टेबल सुनील दत्तात्रेय को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

जम्मू कश्मीर में विभिन्न अभियानों में वीरता तथा शौर्य के लिए 398 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा 155 पुलिसकर्मियों को नक्सल क्षेत्रों में अभियानों तथा 27 को पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वीरता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में 256 जम्मू कश्मीर पुलिस के, 151 सीआरपीएफ, 23 आईटीबीपी, 67 ओडिशा पुलिस, 25 महाराष्ट्र और 20 छत्तीसगढ़ पुलिस के तथा शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

अगला लेख