नववर्ष के पहले दिन 2 बड़े हादसे, वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, हरियाणा में पहाड़ गिरा

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (19:10 IST)
नई दिल्ली। नववर्ष 2022 का पहला दिन हादसों के नाम रहा। पहली घटना वैष्णोदेवी मंदिर में हुई, जहां भगदड़ के चलते दर्जन भर लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना हरियाणा के भिवानी में हुई, जहां पहाड़ गिरने से 4 लोगों की जान चली गई। 
 
वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ : वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ में शनिवार सुबह भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई और इतने ही जख्मी हो गए। हादसे में घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल में जारी है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है।
 
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने भी कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।
 
हरियाणा में पहाड़ गिरा : हरियाणा में भिवानी जिले के डाडम में खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भूस्खलन की इस घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हादसे के बारे में बात की।
 
अधिकारी के मुताबिक कुछ और भी लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है। मलबे में चार खनन मशीन समेत कई अन्य वाहन भी दब गए हैं। तोशाम पुलिस थाने के अंतर्गत डाडम गांव में सुबह करीब आठ बजे खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक से ढह गया, जिसकी वजह से वहां खड़ी करीब आधा दर्जन मशीनें व डंपर दब गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख