Tripura Floods : बचाव अभियान के दौरान 2 लोगों की मौत, राहुल गांधी और CM माणिक साहा ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 अगस्त 2024 (18:50 IST)
2 people died during rescue operation in Tripura : बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में बचाव अभियान के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवान आशीष बोस दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया में बचाव अभियान के दौरान नदी में बह गए जबकि जीप चालक चिरंजीत देब शुक्रवार को पश्चिमी त्रिपुरा जिले के इंद्रनगर में 3 लोगों को बचाते समय डूब गया।
 
इन मौतों के साथ राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 26 हो गई है जबकि पिछले 3 दशकों में इस पूर्वोत्तर राज्य में आई सबसे भीषण बाढ़ के कारण 1.28 लाख लोग बेघर हो गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बचाव अभियान के दौरान हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।
ALSO READ: Weather Updates: त्रिपुरा में बारिश ने ली 22 लोगों की जान, जानिए राजस्थान समेत अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?
गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर लिखा कि बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में बचाव अभियान के दौरान 2 बहादुर जवानों की दुखद मौत की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। उनकी नि:स्वार्थ सेवा, साहस और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस कठिन समय में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्‍ली समेत कई स्‍थानों पर झमाझम, IMD ने जारी किया अलर्ट
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी 2 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। 'फेसबुक' पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आशीष बोस (बेलोनिया से टीएसआर जवान) और चिरंजीत देब (इंद्रनगर से) की मृत्यु से बहुत दुख हुआ, 2 बहादुर योद्धा जिन्होंने त्रिपुरा बाढ़ के दौरान दूसरों को बचाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके परिवारों और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनका बलिदान हमें साहस और बहादुरी की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनके नि:स्वार्थ कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
ALSO READ: Weather Updates: देशभर में फिर मानसून एक्टिव, जानें कहां कहां होगी बारिश
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने भी 2 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि विनाशकारी बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है। लोगों को बचाते हुए 2 बहादुर लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी। मैं बाढ़ के दौरान जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

MP: वन शहीद दिवस पर वन राज्यमंत्री अहिरवार ने वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

ED ने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्ति कुर्क की

UP : बरसाने में राधाष्टमी पर भक्तों पर बरसीं लाठियां, वायरल हुआ वीडियो

MP: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

अगला लेख