CAA : रेलवे संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में 21 लोगों को RPF ने किया गिरफ्तार, हुआ था 87.99 करोड़ का नुकसान

Webdunia
बुधवार, 15 जनवरी 2020 (17:49 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान उसकी संपत्ति को क्षति पहुंचाने ‍व आगजनी के मामले में शामिल अब तक 21 शरारती तत्वों की पहचान की है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
RPF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 87.99 करोड़ रुपए की संपत्ति के नुकसान की भरपाई इसमें शामिल लोगों से की जाएगी।
 
संसद द्वारा नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) पारित किए जाने के कुछ दिन बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं।
 
हिंसक प्रदर्शनों में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगाई, पटरियों पर अवरोधक डाले और ट्रेन के डब्बे भी जलाए।
 
अधिकारियों ने कहा कि अब तक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 27 मामले, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 54 मामले दर्ज किए हैं तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी एवं हिंसा के संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया और कुछ लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की गई है।
 
तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो को अब भी खंगाला जा रहा है जिससे गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
 
गिरफ्तार लोगों में अधिकतर पश्चिम बंगाल से हैं। अधिकारी ने कहा कि संपत्ति की भरपाई के लिए वाणिज्यिक विभाग गिरफ्तार लोगों को नोटिस भेजेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख