हिंदी कवि गगन गिल समेत 23 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्‍मानित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 मार्च 2025 (00:17 IST)
Sahitya Akademi Award Ceremony : हिंदी में गगन गिल और अंग्रेजी में ईस्टरीन कीर सहित 23 लेखकों और कवियों को यहां जारी साहित्योत्सव के दौरान शनिवार को एक समारोह में 2024 के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपन्यास, लघु कथाएं, कविता, निबंध और नाटक जैसी विभिन्न श्रेणियों में कार्यों को मान्यता देने वाले वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा दिसंबर में की गई थी। पुरस्कार विजेताओं में से प्रत्येक को एक पट्टिका, एक शॉल और एक लाख रुपए दिए गए। समारोह को प्रसिद्ध नाटककार महेश दत्तानी ने संबोधित किया।
 
गिल को उनकी कविता पुस्तक ‘मैं जब तक आई बहार’ और कीर को उनके उपन्यास ‘स्पिरिट नाइट्स’ के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। सोहन कौल को उनके कश्मीरी उपन्यास ‘साइकिएट्रिक वार्ड’ के लिए जबकि पॉल कौर को उनकी पंजाबी कविताओं की पुस्तक ‘सुन गुणवंता सुन बुद्धिवंता : इतिहासनामा पंजाब’ के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ALSO READ: वामा साहित्य मंच ने मनाया स्थापना दिवस, नई कार्यकारिणी हुई गठित, अध्यक्ष एवं सचिव हुए मनोनीत
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में के. जयकुमार (मलयालम), हाओबम सत्यबती देवी (मणिपुरी), दिलीप झावेरी (गुजराती), समीर तांती (असमिया), मुकुट मणिराज (राजस्थानी) और दीपक कुमार शर्मा (संस्कृत) शामिल हैं। बोडो उपन्यास ‘स्वरनी थकाई’ के लिए एरोन राजा बसोमातरी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
डोगरी लघु कहानी संग्रह ‘इक होर अश्वत्थामा’ के लिए चमन लाल अरोड़ा को मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लघु कथा श्रेणी में युवा बराल को ‘छिचिमीरा’ (नेपाली) और हुंडराज बलवानी को ‘पुर्जो’ (सिंधी) के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ALSO READ: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
मुकेश थली (कोंकणी), महेंद्र मलंगिया (मैथिली) और बैष्णब चरण सामल (उड़िया) को उनके निबंधों के लिए जबकि एआर वेंकटचलपति (तमिल) को शोध और महेश्वर सोर्न को नाटक ‘सेच्ड सावन्ता रेन अंधा मनमी’ (संताली) के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। केवी नारायण, सुधीर रसाल और पेनुगोंडा लक्ष्मीनारायण को क्रमशः कन्नड़, मराठी और तेलुगु में उनकी साहित्यिक कृतियों के लिए सम्मानित किया गया।
 
सैयद अतीकउल्लाह ताबिश को उर्दू में उनकी कृतियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार विजेताओं में से प्रत्येक को एक पट्टिका, एक शॉल और एक लाख रुपए दिए गए। समारोह को प्रसिद्ध नाटककार महेश दत्तानी ने संबोधित किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

आपातकाल को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले- देश में लागू किया हुआ है...

भोपाल में अक्टूबर से दौड़ेगी मेट्रो, रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

खरगे ने थरूर पर किया कटाक्ष, बोले- कुछ लोगों के लिए मोदी फर्स्ट, लेकिन हमारे लिए...

शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से भेजा स्पेशल मैसेज, जानिए क्या बोले

अगला लेख