26/11 Mumbai attack : 13 साल बाद फिर उठा सवाल, कहां है अजमल कसाब का फोन?

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (10:02 IST)
26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। एक तरह से करीब 60 घंटे तक मुंबई बंधक बन चुकी थी। इस आतंकी हमले के 13 साल बाद भी लोग इसे भुला नहीं पाए हैं। 26 नवबंर 2021 को हमले के 13 वर्ष हो गए। सोशल मीडिया पर आज भी अजमल कसाब ट्रेंड कर रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि अजमल कसाब का फोन कहां है? दावा किया जा रहा है कि इस फोन को गायब कर दिया।

ALSO READ: Mumabi Attack-26/11: 13 साल पहले हुए सबसे खौफनाक अटैक में 60 घंटों के लिए कैद हो गई थी मुंबई, इतने लोगों की हुई थी मौत
मुंबई हमले के बाद जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकी कसाब का मोबाइल फोन गायब करने का आरोप मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर लगा है। आरोप भी मुंबई पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने ही परमबीर सिंह पर लगाया है।
 
सेवानिवृत्त मुंबई पुलिस सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर खान पठान का कहना है कि 26/11 के आतंकवादी हमले के दौरान तत्कालीन डीआईजी एटीएस परम बीर सिंह ने अजमल आमिर कसाब के फोन को जब्त कर लिया था। यह फोन कभी भी जांच या परीक्षण के लिए पेश नहीं किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकवादी हमले में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमारे जांबाज सुरक्षाकर्मियों ने सभी आतंकियों को मार गिराया था, साथ ही अजमल कसाब नामक एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया था।
 
इस हमले में देशी-विदेशी नागरिकों के साथ ही संयुक्त पुलिस कमिश्नर हेमंत करकरे, सहायक पुलिस कमिश्नर अशोक काम्टे, इंस्पेक्टर विजय सालसकर, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, हवलदार गजेन्द्रसिंह, एएसआई तुकाराम ओंबले समेत कई जांबाजों ने कुर्बानियां दी थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख