विवादित ढांचा ढहाने की 26वीं बरसी, अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

Webdunia
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (08:00 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 6 दिसंबर को विवादित ढांचा ध्वस्त होने की 26वीं बरसी के अवसर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं तथा जिले में धारा 144 लगा दी गई है।


विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी के दिन 6 दिसंबर को हिन्दू संगठनों ने शौर्य दिवस तथा मुस्लिम संगठनों ने यौमे गम दिवस मनाने की घोषणा के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। 
 
पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिसौदिया ने बुधवार को बताया कि छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ध्वस्त होने की 26वीं बरसी पर विभिन्न संगठनों ने कई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिसबल के अलावा 12 अपर पुलिस अधीक्षक, 15 पुलिस उपाधीक्षक, 40 उपनिरीक्षक, 50 थानाध्यक्ष, 80 सब-इंस्पेक्टर, 100 कांस्टेबल समेत दस कंपनी पीएसी, आरएएफ की तैनाती की गई है। विवादित श्रीराम जन्मभूमि परिसर के आसपास लगे सुरक्षाबलों को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

सिसौदिया ने बताया कि अयोध्या में आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या के होटल, गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं सराय पर भी आने-जाने वालों व ठहरने वालों की निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू है।
 
सिसौदिया ने बताया कि छह दिसंबर को आयोजित सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी कराने के साथ-साथ सादी वर्दी में फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसे चार जोन तथा नौ सेक्टरों में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अयोध्या के चारों तरफ बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
 
बाबरी विध्वंस के आरोपी तथा धर्मसेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि अयोध्या में स्थित विवादित रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए छह दिसम्बर को सैकड़ों की संख्या में धर्मसेना सरयू के किनारे राम की पैड़ी पर पांच घंटे का उपवास करेगी।
 
इस बीच विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने मुख्यालय कारसेवकपुरम में शौर्य दिवस नहीं मनाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ कुछ हिन्दू संगठनों ने छह दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। दूसरी ओर मुस्लिम संगठनों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर यौमे गम दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
 
मुस्लिम मस्जिदों में बाबरी मस्जिद के पुन: निर्माण के लिए दुआ करेंगे। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करके दुबारा बाबरी मस्जिद बनाने की अपील करेगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नजमुल हसन गनी ने कहा कि दुबारा बाबरी मस्जिद की तामीर हो और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, आग से मत खेलो, अगर मैं नहीं होता तो...

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 92 बांग्लादेशी हिरासत में, वर्षों से रह रहे थे अवैध रूप से

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

झारखंड में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी

अगला लेख