शाहीन बाग के 68 दिन, दूसरेे दिन भी बातचीत बेअसर

Webdunia
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (17:44 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मध्यस्थ गुरुवार को लगातार दूसरे दिन शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से चर्चा के लिए पहुंचे। उन्होंने मीडिया को प्रदर्शनकारियों से दूर जाने को कहा। बहरहाल प्रदर्शनकारी अभी भी डटे हुए हैं और मांगों का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच मध्यस्थों ने भी कहा कि ऐसे माहौल में वार्ता संभव नहीं।
 
शाहीन बाग में CAA और NRC के खिलाफ 68 दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वार्ता के दूसरे दिन मध्यस्थों ने कहा कि कोई नहीं चाहता किसी को तकलीफ हो। ऐसी कोई चीज नहीं जिसका हल न हो। मीडिया हमें न बताए हमें क्या करना है।
 
मध्यस्थ सुधा रामचंद्रन ने कहा कि प्रदर्शन से किसी को परेशानी न हो। वहीं संजय हेगड़े ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट है आपकी बात कोई नहीं रोक सकता। हेगड़े ने कहा कि ऐसे माहौल में वार्ता संभव नहीं है। अभी इस मसले का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। 
 
प्रदर्शनकारी जहां एक तरफ मीडिया के सामने बातचीत करना चाहते हैं वहीं बताया जा रहा है कि मध्यस्थ मीडिया के सामने बातचीत नहीं करना चाहते। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन की जगह बदलने से मना कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

Virat Kohli के अंपायर से भीड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

MP Board Result 2024 : 24 अप्रैल को घोषित होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

Global NCAP Rating : किआ कैरेंस को 3-स्टार और होंडा अमेज को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

Congress Candidate List : बिहार में कांग्रेस ने सभी 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान, रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मीरा कुमार के बेटे को टिकट

क्या मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन पाएंगे? जानिए क्या कहते हैं अयोध्या पहुंचे रामभक्त

अगला लेख