अनंतनाग मुठभेड़ में 3 जवान जख्‍मी, शोपियां में आतंकी हमले में 2 मजदूर घायल

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (01:10 IST)
जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक और 3 जवान जख्‍मी हो गए। वहीं दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में भी आतंकियों ने गैर कश्मीर मजदूरों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 2 मजदूर घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान हुए सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत 92 बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। यह बीते 24 घंटे के अंदर गैर-कश्मीरियों पर तीसरा हमला है।

वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने शोपियां के अगलर जैनापोरा में मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में 2 मजदूर घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इससे पहले आतंकियों ने गुरुवार सुबह कुलगाम जिले में ग्रामीण बैंक के मैनेजर की हत्या की और फिर 12 घंटे के भीतर देर रात बडगाम जिले में 2 गैर कश्मीरियों पर हमला किया। इसमें एक की मौत हो गई। हालांकि आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है।

चुनकर की जा रही हत्याओं के बाद कश्मीरी पंडित कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की बढ़ती मांग के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कर्मियों को घाटी से बाहर नहीं भेजा जाएगा बल्कि उनका सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख