Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5 साल में दहेज ने ली 35,493 की जान, यूपी में रोज 6 महिलाओं की मौत

हमें फॉलो करें 5 साल में दहेज ने ली 35,493 की जान, यूपी में रोज 6 महिलाओं की मौत
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (15:11 IST)
नई दिल्ली। देश में वर्ष 2017 से 2021 के बीच 5 साल में दहेज की वजह से मौत के लगभग हर दिन करीब 20 मामलों की सूचना मिली और उत्तर प्रदेश में हर दिन दहेज से सर्वाधिक 6 मौत की खबर आई।
 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि देश में 2017 से 2021 के बीच दहेज की वजह से मौत के 35,493 मामलों का पता चला।
 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में दहेज से मौत के 7,466 मामले, 2018 में 7,167 मामले, 2019 में 7,141 मामले, 2020 में 6,966 मामले और 2021 में 6,753 मामलों की सूचना मिली।
 
मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इन पांच वर्ष के दौरान हर दिन दहेज से सर्वाधिक छह मौत की खबर आई। उन्होंने बताया कि 2017 से 2021 के दौरान दहेज के कारण मौत के बिहार में 5,354 मामले, मध्य प्रदेश में 2,859 मामले, पश्चिम बंगाल में 2,389 मामले और राजस्थान में 2,244 मामलों की सूचना मिली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना विवाद : दिल्ली हाईकोर्ट ने उद्धव की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित