Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने कहा, BJP मुझे गिरफ्तार करना चाहती है (Live Updates)

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (11:06 IST)
4 January news updates : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कसते प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे से दिल्ली की राजनीति गरमा गई। आप नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का अंदेशा जताया है। मामले से जुड़ी हर जानकारी...


12:05 PM, 4th Jan
ईडी द्वारा गिरफ्तारी का खतरा मंडराने के बीच दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने कहा कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। यदि घोटाला होता तो पैसा मिलता। मेरी सबसे बड़ी ताकत ईमानदारी है। कहीं से एक भी पैसा लेन-देन का नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई के माध्यम से पार्टियों को तोड़ने का काम किय जा रहा है। 

11:14 AM, 4th Jan
प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार करने के संबंध में भेजे गए जवाब की समीक्षा कर रहा है। आबकारी नीति मामले की जांच में शामिल होने के लिए उन्हें चौथा समन जारी कर सकता है। दोपहर 12 बजे इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केजरीवाल।
 
आप नेताओं का दावा, मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़कें अवरुद्ध कर दी गई हैं और सभी प्रवेश/निकास द्वारों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री आवास में तैनात कर्मचारियों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है।
 
दिल्ली पुलिस ने कहा कि आप पार्टी के नेताओं के केजरीवाल के आवास पर छापा मारे जाने और गिरफ्तार किए जाने के दावे के बाद बुधवार से ही मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं, ऐसे में उन्हें संभालने के लिए मुख्यमंत्री आवास के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को कर्मचारी को मुख्‍यमंत्री निवास में जाने से नहीं रोका गया है।

11:13 AM, 4th Jan
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। केजरीवाल अपनी चुनावी यात्रा के दौरान जन सभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख