Monsoon : उत्तरकाशी में 4 लोगों की मौत, दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा, पंजाब में NDRF तैनात

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (10:51 IST)
heavy rain : उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही जारी है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा खास तौर पर प्रभावित है। कई पुल ढह गए। सडकें बह गई और नेशनल हाइवे बंद कर दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यहां अब बाढ़ का खतरा नजर आने लगा है।

उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आने से स्थिति बदतर हो गई है। पंजाब में भी बाढ़ के चलते लोगों की जान मुसीबत में फंसी हुई है। पंजाब में NDRF की 14 टीमों को तैनात की गई है।

हरियाणा के करनाल के कई गांवों में गंभीर जल-जमाव हो गया है और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी भी दी है। बारिश संबंधित घटनाओं में अभी तक उत्तर भारत में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश के चार राज्यों में एनडीआरएफ की 39 टीमों को तैनात किया गया है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

धर्म से सहारे राजनीति चमकाने वालों को नितिन गडकरी ने दिखाया आईना, इशारों ही इशारों में कहीं बड़ी बात

things not to share with chatgpt: ChatGPT से भूलकर भी शेयर न करें ये 10 चीजें, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में

पंजाब में बाढ़ का कहर, सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय रहेंगे बंद

America : ह्यूस्टन में गोली मारकर बच्‍चे की हत्‍या, बजा रहा था दरवाजे की घंटी

अगला लेख