Maratha Reservation : महाराष्ट्र में बसों के 46 डिपो बंद, MSRTC को हुआ 13.25 करोड़ का नुकसान

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (00:06 IST)
Maratha Reservation Movement : मराठा समुदाय के लिए आरक्षण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के 250 में से कम से कम 46 बस डिपो पूरी तरह से बंद पड़े है और पिछले दिनों निगम को 13.25 रुपए का नुकसान हुआ है। MSRTC देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन निकायों में से एक है, जिसके बेड़े में 15000 से अधिक बसें हैं।
 
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण अहमदनगर, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, जालना, नांदेड और धाराशिव जिलों में बस परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में विरोध प्रदर्शन के दौरान 20 बसें जला दी गईं और 19 क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
अधिकारी ने बताया कि बसों के क्षतिग्रस्त होने से निगम को 5.25 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के कारण टिकटों की बिक्री में आठ करोड़ रुपए की हानि हुई है।
 
एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन निकायों में से एक है, जिसके बेड़े में 15000 से अधिक बसें हैं। इनकी सेवाओं में प्रतिदिन लगभग 60 लाख लोग यात्रा करते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

heat wave in Delhi : दिल्ली में गर्मी ने दिला दी कोरोना काल की याद, श्मशान घाटों में शवों का अंबार

NEET मुद्दे को लेकर राहुल गांधी का कटाक्ष, मनोवैज्ञानिक रूप से टूट चुके हैं PM मोदी

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, शराब घोटाले में थे गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सरकार किसी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी

सऊदी अरब में भीषण गर्मी का कहर, 900 से ज्‍यादा मृतकों में 35 पाकिस्तानी हाजी

सभी देखें

नवीनतम

अटल सेतु में दरारें, PM मोदी ने किया था उद्‍घाटन, भाजपा ने कांग्रेस के दावे को झूठा बताया

CSIR UGC NET की Exam भी हुई स्‍थगित, ‍बिहार में भी टली एक परीक्षा

क्यों नहीं घट रही महंगाई दर, RBI गवर्नर ने बताया

Weather Update : भीषण गर्मी से 21% रह गया जलाशयों का भंडारण, CWC ने जारी की रिपोर्ट

पाक में ईश निंदा के आरोप में भीड़ ने एक व्यक्ति हत्या की, थाना जलाया

अगला लेख