पी305 पर मौजूद लोगों में से 49 अब भी लापता, नौसेना का अभियान जारी

Webdunia
गुरुवार, 20 मई 2021 (09:35 IST)
मुंबई। अरब सागर में चार दिन पहले डूबे बजरे पर मौजूद लोगों में से 49 अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए घने अंधेरे के बीच नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान रात भर चला। हालांकि इन लोगों के जीवित बचे होने की संभावना लगभग क्षीण है। 
 
उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर डूब गया था। नौसेना ने बृहस्पतिवार को भी हेलीकॉप्टर तैनात किए और हवाई मार्ग से तलाश एवं बचाव अभियान चलाया। आपको बता दें भारतीय नौसेना ने वेबदुनिया के साथ आईएनएस कोलकाता के बचाव अभियान का एक्सक्लूजिव वीडियो शेयर किया साथ ही मिशन के बारे में भी बताया है। 
 
पी305 पर मौजूद लोगों में से कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है, 49 लोग अब भी लापता हैं। बेहद खराब मौसम से जूझते हुए नौसेना के जवानों ने बजरे पी305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है, दो लोगों को 'टगबोट' वारप्रदा से बचाया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि अब लोगों के जीवित मिलने की संभावना बहुत ही कम है। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने घोषणा की है कि वह पड़ताल करेगी कि चक्रवात की चेतावनी के बावजूद ये बजरे पानी में क्यों थे।
 
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी है। नौसेना के पोत तथा विमान पी305 पर मौजूद लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह बजरा मुंबई तट से 35 समुद्री मील दूर पर डूब गया था। उन्होंने बताया कि नौसेना का एक अन्य पोत आईएनएस तलवार भी इस अभियान में मदद कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

अगला लेख