rashifal-2026

सिक्किम में 5.4 तीव्रता का भूकंप, बंगाल और बिहार में भी महसूस किए गए झटके

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (23:01 IST)
गंगटोक। सिक्किम में सोमवार रात को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल और बिहार में भी महसूस किए गए। रात 8 बज कर 49 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था।

एक अधिकारी ने बताया कि लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन सिक्किम में जानमाल का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, धूपगुड़ी (जलपाईगुड़ी), सिलिगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज और बिहार के पूर्णिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह पूछे जाने पर कि क्या भूकंप के बाद और हल्के झटके आने की आशंका है, अधिकारी ने कहा,आमतौर पर छह की तीव्रता से कम वाले भूकंप आने के बाद इस तरह के झटके नहीं आते हैं।
<

Earthquake of Magnitude:5.4, Occurred on 05-04-2021, 20:49:58 IST, Lat: 27.23 & Long: 88.84, Depth: 10 Km ,Location: 25km ESE of Gangtok, Sikkim for more information download the BhooKamp App https://t.co/pMsb0vIU5e pic.twitter.com/La4mmjIpgf

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 5, 2021 >
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी भारत में आए भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। वह सभी चार प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। वह बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन करके उनका हालचाल जाना, क्योंकि बनर्जी सिलिगुड़ी में ही हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

Indigo के इंतजार में यात्री की मौत, हालात और हुए बदतर, अब भी रद्द हो रहीं उड़ानें, अब तक 610 करोड़ रुपए का रिफंड

नवजोत सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, कहा सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस

जनरल रावत का जीवन देशभक्ति की प्रेरणादायक मिसाल, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर लोकसभा में चर्चा, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, क्यों याद आया आपातकाल?

LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख