Biodata Maker

Pratibimb module की मदद से 6046 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकार ने दी संसद में जानकारी

इस मॉड्यूल की मदद से 6,046 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 36,296 साइबर जांच सहायता अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 मार्च 2025 (18:46 IST)
Pratibimb Module: सरकार ने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद (Parliament) में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा शुरू किए गए 'प्रतिबिम्ब' मॉड्यूल (Pratibimb module) के जरिए 6,046 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। यह मॉड्यूल, अपराधियों के ठिकानों का पता लगाता है।ALSO READ: कभी नहीं होंगे साइबर फ्रॉड के शिकार, बस करना होगा ये काम
 
गृह राज्यमंत्री बी. संजय कुमार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि साइबर अपराध डेटा साझाकरण और विश्लेषण के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वास्ते 'समन्वय' नामक एक प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। यह अपराधों और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर अपराध की शिकायतों में शामिल अपराधियों के बीच अंतरराज्यीय  संपर्क के आधार पर विश्लेषण मुहैया करता है।ALSO READ: Gurugram : देशभर में 87 करोड़ की साइबर ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार, 10956 शिकायतें और 399 केस दर्ज
 
अपराधियों के ठिकानों को मानचित्र पर दर्शाता है: मंत्री ने कहा कि 'प्रतिबिम्ब' अपराधियों के ठिकानों को मानचित्र पर दर्शाता है ताकि उक्त क्षेत्राधिकार वाले अधिकारियों को उनके ठिकाने की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल की मदद से 6,046 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 36,296 साइबर जांच सहायता अनुरोध प्राप्त हुए हैं। मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने आई4सी की स्थापना देश में सभी तरह के साइबर अपराध से समन्वित तरीके से निपटने के लिए की है।ALSO READ: चीनी स्टार्टअप डीपसीक पर साइबर अटैक, बर्बाद किए थे Nvidia के 600 बिलियन डॉलर
 
उन्होंने कहा कि राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पुलिस के जांच अधिकारियों (आईओ) को प्रारंभिक चरण की साइबर फोरेंसिक सहायता प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में आई4सी के हिस्से के रूप में अत्याधुनिक 'राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (जांच)'  की स्थापना की गई है। अब तक, राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (जांच) ने साइबर अपराधों से संबंधित लगभग 11,835 मामलों में राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Blast : कितना खतरनाक था मुज्जमिल का टेरर मॉड्‍यूल, रिकवर हुआ आतंकियों का मोबाइल डाटा

LIVE: कोलकाता से ढाका तक भूकंप के झटके, कितनी थी भूकंप की तीव्रता

Weather Update : दिल्ली से बिहार तक शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भी बदला मौसम

कोलकाता से ढाका तक भूकंप के झटके, क्या थी भूकंप की तीव्रता?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनूठी पहल, पर्यटन को मिली नई उड़ान

अगला लेख